अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में फटा लैपटॉप, धमाके के साथ लगी आग, 5 यात्री गंभीर घायल

अमेरिका में एक फ्लाइट में लैपटॉप फटने से धमाका हुआ और आग लग गई. हालांकि हादसे में 5 यात्री घायल हुए हैं, लेकिन पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराकर हादसा होने से बचा लिया.

american airlines | laptop blast | emergency landing

पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग कराकर फ्लाइट को क्रैश होने से बचाया. (Credit-AI)

विज्ञापन

अमेरिका में एक बड़ा विमान हादसा होने से बच गया. विमान में करीब 130 यात्री सवार थे, जिनकी जिंदगी में आसमान में खतरा मंडरा गया था, लेकिन पायलट की सूझबूझ ने उनकी जान बचा ली. टेक्सास के डलास-फोर्ट वर्थ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराकर यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया. मामला विमान में धमाके के साथ आग लगने का है, क्योंकि एक यात्री का लैपटॉप फट गया था, जिसके चलते जोरदार धमाका हुआ और विमान के एक हिस्से में आग लग गई थी, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया. लेकिन इमरजेंसी लैंडिंग कराकर पायलट ने विमान को क्रैश होने से बचा लिया.

Diwali-Chhath Flight Ticket Prices: दिवाली-छठ पर नहीं बढ़ेंगे फ्लाइट टिकटों के दाम! सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद सरकार ला रही नया नियम

विज्ञापन

विमान में धमाका कब-कहां और कैसे हुआ?

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी एयरलाइंस की फ्लाइट 2398 ने अटलांटा (जॉर्जिया) से डलास (टेक्सास) के लिए उड़ान भरी थी. लेकिन लैंडिंग से ठीक पहले विमान के पिछले हिस्से में बने केबिन में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से यात्री झुलस गए. धमाका एक यात्री के लैपटॉप में हुआ था. फ्लाइट अटेंडेंट्स ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए थर्मल कंटेनमेंट बैग से आग पर काबू पाया. इसके बाद विमान को सुरक्षित डलास-फोर्ट वर्थ एयरपोर्ट पर उतारकर यात्रियों को रेस्क्यू किया गया. रनवे पर मौजूद एंबुलेंस में यात्रियों मेडिकल चेकअप किया और फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई.

धमाके में घायल यात्रियों की हालत अब कैसी?

हादसे में झुलसे यात्रियों को एयरपोर्ट पर बने मेडिकल कैंप में फर्स्ट एड दिया गया. फिर पांचों यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया. पांचों यात्रियों की हालत खतरे से बाहर है और उन्हें डिस्चार्ज देकर घर भेज दिया गया है. विमान में आग लगने की खबर मिलते ही अमेरिकन एयरलाइंस के अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने फायर ब्रिगेड टीम के साथ विमान के अंदर जाकर जांच की और घायल यात्रियों से मुलाकात की. अधिकारियों ने घायल यात्रियों से घटनाक्रम की जानकारी भी ली. एयरलाइंस ने फायर ब्रिगेड से जांच रिपोर्ट मांगी. वहीं विमान में आग लगने के सही कारण तलाशने के लिए जांच के आदेश भी दिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ