दिल्ली के आईटीओ की रेड लाइट के पास सड़क हादसे में आम आदमी पार्टी के 2 विधायक अनिल झा और अभय पटेल घायल हो गए, उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. उनकी कार डिवाईडर से टकरा गई.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज पार्टी के संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा की. बीजेपी मुख्यालय में सुबह 10 बजे हुई इस बैठक में सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और संबंधित प्रभारियों ने हिस्सा लिया.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी 23 और 24 अगस्त को हरियाणा के फरीदाबाद पहुंचेंगे. वे यहां ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित जुपिटर सभागार में आयोजित ‘पीएम पोषण रसोइया सम्मान समारोह’ में शिरकत की और कार्यक्रम की अध्यक्षता की.
विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार को दो दिवसीय रूस दौरे पर मॉस्को रवाना हुए. इस दौरान वह रूसी नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय व्यापार और निवेश सहित कई अहम विषयों पर बातचीत करेंगे. जयशंकर रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव के साथ भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता भी करेंगे. बैठक में व्यापार, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, तकनीक और सांस्कृतिक सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी.
वहीं, दिल्ली-एनसीआर में मौसम को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है. विभाग ने क्षेत्र में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…
दिल्ली के आईटीओ की रेड लाइट के पास सड़क हादसे में आम आदमी पार्टी के 2 विधायक अनिल झा और अभय पटेल घायल हो गए, उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. उनकी कार डिवाईडर से टकरा गई.
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह 24-25 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में होने वाली 'राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन' में शामिल होंगे. 9वां राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन हाइब्रिड फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा, जिसमें फिजिकल और वर्चुअल दोनों तरीकों का इस्तेमाल होगा. देश भर की अलग-अलग सुरक्षा और पुलिस बलों के 850 से ज्यादा अधिकारी इन दो दिनों के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े समकालीन मुद्दों और चुनौतियों पर चर्चा करेंगे.
Union Minister of Home Affairs and Cooperation, Amit Shah, will attend the ‘National Security Strategies Conference’ to be held in New Delhi on August 24-25, 2026. The 9th National Security Strategy Conference will be held in a hybrid format, combining physical and virtual modes.…
— ANI (@ANI) August 23, 2026
चीनी की बढ़ती कीमतों पर रिएक्ट करते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा के कैथल में कहा, 'चीनी देश के लिए कड़वी हो गई है. जो देश कभी दुनिया भर में चीनी का निर्यात करता था, वो अब चीनी आयात करने की कगार पर है. सरकार ने ये अंदाजा नहीं लगाया था कि इथेनॉल के लिए ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से खपत के लिए अवेलेबल चीनी की क्वांटिटी पर असर पड़ सकता है.'
VIDEO | Kaithal, Haryana: Reacting to the rise in sugar price, Congress leader Randeep Singh Surjewala said, "Sugar has become bitter for the country. The country that used to export sugar worldwide, is now on the verge of importing sugar. The government has not anticipated that… pic.twitter.com/6Tmg5BNs5W
— Press Trust of India (@PTI_News) August 23, 2026
DCP नई दिल्ली ने ट्वीट किया, '23 अगस्त को जंतर-मंतर पर आरक्षण सुधारों के मुद्दे पर भारी भीड़ के साथ विरोध-प्रदर्शन के बारे में जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो झूठा और गुमराह करने वाला है. 23 अगस्त को जंतर-मंतर पर इस तरह के किसी भी कार्यक्रम के लिए किसी को कोई इजाजत नहीं दी गई है. साथ ही ये भी क्लियर किया जाता है कि जंतर-मंतर पर ऐसा कोई विरोध-प्रदर्शन नहीं हो रहा है और नई दिल्ली जिले में BNSS की धारा 163 (पहले की CrPC धारा 144) के तहत निषेधाज्ञा लागू है. इसके तहत विरोध मार्च, जुलूस, प्रदर्शन और 5 या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर पूरी तरह से रोक है. नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वो किसी भी अनवेरिफाइड कंटेंट को न फैलाएं, न ही आगे भेजें या शेयर करें. फर्जी खबरें बनाने या फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.'
#factcheckVarious Videos/posts are being circulated calling upon people to gather/assemble on the issue of reservation reforms for the protest at Jantar Mantar on 23 August.It is clarified that no permission has been granted to any individual or organisation for holding any…
— DCP New Delhi (@DCPNewDelhi) August 23, 2026
बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, 'सत्ताधारी पार्टी ने मौका गंवा दिया है, सिर्फ Gen Z के मामले में ही नहीं, बल्कि Gen Alpha के मामले में भी. Gen Z ने बदलाव के लिए विरोध किया है और हर जगह सवाल उठा रही है. कांग्रेस पार्टी ने तय किया है कि हम अपनी सरकारों से जुड़े सवालों का जवाब देंगे.'
#watch | Delhi: On the BJP's new national team, Congress leader Harish Rawat says, "The ruling party has missed the bus—not just with Gen Z, but with Gen Alpha as well. Gen Z has protested for change and is raising questions everywhere... The Congress party has decided that we… pic.twitter.com/oztK3qiBiz
— ANI (@ANI) August 23, 2026
जम्मू के रेजिडेंसी रोड इलाके में रात भर हुई भारी बारिश के बाद एक पुरानी रिहायशी इमारत ढह गई. इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. बिल्डिंग के गिरने से इलाके में बिजली के कुछ खंभों को भी नुकसान पहुंचा है.
#watch | Jammu, J&K: An old residential building in Jammu’s Residency Road area collapsed following heavy overnight rains. No injuries were reported in the incident. The collapse also damaged some electricity poles in the area. pic.twitter.com/1rwuv3BJy2
— ANI (@ANI) August 23, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कनाडा भेजे जा रहे खाने-पीने के सामान के पार्सल में छिपाकर भेजी जा रही थी अफीम, जांच में अरशद उर्फ अरश दल्ला के नेटवर्क से जुड़ाव का दावा किया है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुरुग्राम के व्यस्त इलाके में शनिवार रात पौने दस बजे बड़ा हादसा होते-होते बच गया। सेक्टर 14 मार्केट स्थित बर्गर किंग रेस्टोरेंट के एसी का कंप्रेसर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि ब्लास्ट जैसी आवाज आई और रेस्टोरेंट के शीशे चकनाचूर हो गए। अचानक हुई इस घटना से आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग दहशत में आ गए।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एक्सप्रेस वे पर रुटीन चेकिंग के लिए गुजरती पुलिस वैन और उसमें सवार कुछ जवान. ओवरटेक की कोशिश में तेजी से गुजरती ब्रेजा कार से टक्कर और उसके बाद कार से निकला 15.39 करोड़ का सोना. सुनने में यह कहानी फिल्मी लग रही हो, लेकिन ऐसा हुआ हकीकत में है. मामला यूपी के कन्नौज से सामने आया है. जहां पुलिस ने एक ब्रेजा कार से 24 कैरेट का 10 सोना जब्त किया है. मामले में पुलिस ने कार सवार दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है. जो नेपाल के रास्ते सोना तस्करी करने वाले गिरोह में शामिल थे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: शहर में बारिश के बाद द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास जलभराव.
#watch | Delhi: Waterlogging near Dwarka Metro Station following rainfall in the city. pic.twitter.com/qpGad535B8
— ANI (@ANI) August 23, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, 21 अगस्त को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पर राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस स्टेशन की दीवार पर ग्रैफिटी बनाकर उसे खराब करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. 'दिल्ली प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट' के तहत FIR दर्ज की गई थी. पुलिस के अनुसार, CCTV फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया, लेकिन बाद में उसे जमानत मिल गई क्योंकि FIR में जमानत मिलने योग्य अपराध शामिल थे.
Delhi Police sources: "Delhi Police arrested an individual in connection with the defacement of a police station wall with graffiti during Rahul Gandhi’s protest at the Parliament Street police station on August 21. An FIR was registered under the Delhi Prevention of Defacement… pic.twitter.com/nGEAm7qRrs
— ANI (@ANI) August 23, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिस की आउटर जिला पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी कार्रवाई की है. पिछले 48 घंटे के दौरान पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में चेकिंग और कार्रवाई करते हुए 2,922 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की. इस दौरान दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत कुल 44 मामले दर्ज किए गए और 44 लोगों को पकड़ा गया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में H 1N 1 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. यहां अब तक 2000 के करीब मामले सामने आ चुके हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका में गुरुवार रात टेनेसी के जैक्सन में शराब की एक दुकान पर 56 साल के एक गुजराती व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि जब हमलावर ने गोली चलाई तो पीड़ित की 19 साल की बेटी उनके बगल में ही खड़ी थी. एक नकाबपोश पैसे लूटने के इरादे से दुकान में घुसा था. जैक्सन पुलिस विभाग ने पीड़ित की पहचान सुरेश पटेल के तौर पर की है. उनकी हत्या रिजक्रेस्ट रोड पर हुई. पुलिस ने बताया कि एक हथियारबंद लुटेरा दुकान में घुसा और कैश की मांग की. संदिग्ध ने पैसे लिए और फिर दुकान के अंदर कई राउंड फायरिंग की, जिसमें पटेल को गोली लग गई.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भूलेश्वर में गणपति प्रतिमा गिरने से हुए हादसे के मामले में वीपी रोड पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारनौल में इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स हब रेल कनेक्टिविटी को हरी झंडी दिखाई.
#watch | Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini flags off the Integrated Multi-Modal Logistics Hub rail connectivity in Narnaul pic.twitter.com/WQeXK2QGVC
— ANI (@ANI) August 23, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में गंगा नदी में पानी बढ़ने, तेज बहाव और कटाव के कारण तटवर्ती गांवों पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए तेजस्वी यादव ने जलसंसाधन मंत्री को लेटर लिखा है.
राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि, तेज बहाव और कटाव के कारण तटवर्ती गांवों पर मंडरा रहे खतरे एवं संभावित नुकसान के मद्देनजर कटाव निरोधक कार्यों हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए माननीय जल संसाधन मंत्री को पत्र लिखा। pic.twitter.com/89OMFsIuve
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 23, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजधानी के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वासुदेव टाटा ऑटो मोटर्स वर्कशॉप में रविवार सुबह करीब 5:30 बजे भीषण आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि वर्कशॉप में खड़े नौ वाहन जलकर राख हो गए. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. हालांकि, अग्निशमन विभाग और पुलिस की जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा. घटना में हुए आर्थिक नुकसान का आकलन अभी नहीं किया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके के मुकुंदपुर स्थित जनता विहार में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया. बिना कागजात मिली बाइक को पुलिस थाने ले जाने से नाराज बाइक मालिक और उसके परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया. आरोप है कि हमलावरों ने पुलिसवालों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला और ईंट-पत्थर व डंडों से हमला किया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इंफाल, मणिपुर: खुराई अपुनबा क्लब की महिलाओं ने लमलोंग बाजार में मशाल रैली निकाली. वे मांग कर रही थीं कि आने वाली जनगणना से पहले नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (NRC) को लागू और अपडेट किया जाए. प्रदर्शनकारियों ने इस प्रक्रिया में ज्यादा पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की और अधिकारियों से कहा कि वे जनगणना शुरू होने से पहले उनकी चिंताओं पर ध्यान दें.
#watch | Imphal, Manipur: A torch rally was held by the women of Khurai Apunba Club at the Lamlong Bazar demanding the implementation and updating of the National Register of Citizens (NRC) before the upcoming Census exercise. The protesters called for greater transparency and… pic.twitter.com/YQT1mnk6sn
— ANI (@ANI) August 23, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा आइए, और भी बड़े सपने देखें, ज्यादा इनोवेशन करें और नई सीमाओं को पार करें.
Happy National Space Day! 🛰️ Here’s to dreaming even bigger, innovating more and pushing newer frontiers.... pic.twitter.com/ZebTBth2bA
— Narendra Modi (@narendramodi) August 23, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मेरठ में उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की बस पर पेड़ गिर गया. सड़क पर जाते हुए यहां कई लोग बच गए. मेरठ के कमिश्नर आवास चौक पर बड़ा हादसा होने से टल गया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर मिदनापुर: पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने जाधवपुर यूनिवर्सिटी में ABVP सदस्यों और SFI के बीच हुए विवाद पर कहा, 'जाधवपुर को लेकर अभी जो विवाद चल रहा है, वह अपनी तरह का पहला मामला नहीं है. उन्होंने इसे असल में एक अलग-थलग इलाका बना दिया था; वहां देश-विरोधी नारे लगाए गए और ड्रग्स और गांजे की तस्करी जैसी गैर-कानूनी गतिविधियां बड़े पैमाने पर हो रही थीं. हमें इस बारे में पहले से ही पता था. वहां एक केंद्रीय मंत्री और माननीय राज्यपाल का अपमान किया गया, फिर भी किसी ने कुछ नहीं कहा. कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस का काम है और कैंपस के अंदर जो हो रहा है, उसे स्थानीय प्रशासन को संभालना चाहिए.'
#watch | North Midnapore: On the dispute between ABVP members and SFI at Jadavpur University, West Bengal minister Dilip Ghosh says, "The current controversy surrounding Jadavpur is not the first of its kind. They had effectively turned it into an isolated enclave; anti-national… pic.twitter.com/vpAc3D0AHf
— ANI (@ANI) August 23, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान और यूपी सरकार द्वारा स्कूलों में फ़ोटोग्राफ़ी-वीडियोग्राफी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर दी गई है. याचिकाकर्ता प्रिया मिश्रा ने सुप्रीम कोर्ट में इसके लिए पाईएल दाखिल की है. उन्होंने कहा इस तरह का प्रतिबंध स्कूलों की दुर्दशा को छिपाने का है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश; कर्तव्य पथ की तस्वीरे.
#watch | Delhi: Rain lashes parts of the National Capital; visuals from Kartavya Path. pic.twitter.com/DjGc18JYYa
— ANI (@ANI) August 23, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कानपुर देहात में UP ATS ने बाकर खान और उसकी बहन उरूज फातिमा को हिरासत में लिया. दोनों से पाकिस्तानी कनेक्शन और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पूछताछ की जा रही है. इससे पहले कर्नाटक में मोहम्मद समीर और सलमान को हिरासत में लिया गया था. दोनों पर पाकिस्तान-ISIS लिंक के आरोपों की जांच चल रही है. UP ATS और अन्य एजेंसियां पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पूर्वोत्तर जापान में 5.9 तीव्रता के भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. यहां अब तक 5 लोग घायल हो गए हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई, महाराष्ट्र : भुलेश्वर इलाके में बलराम मर्चेंट रोड पर 'भुलेश्वर चा राजा' की विशाल गणेश प्रतिमा की आगमन यात्रा के दौरान प्रतिमा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए. मृतकों के नाम संकेत नेवशे (33 साल) और बृजेश हेमंत जोशी (30 साल) हैं; अस्पताल लाने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया.
घायलों में 5 और 7 साल की दो लड़कियां भी शामिल हैं.
#watch | Mumbai, Maharashtra | Two dead and five injured after a massive Ganesh Idol of Bhuleshwar Cha Raja fell during its arrival procession at the Balaram Merchant Road in the Bhuleshwar area. The names of the deceased are Sanket Nevshe, 33 years, and Brijesh Hemant Joshi,… pic.twitter.com/QMOC0Y1oLr
— ANI (@ANI) August 22, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली-एनसीआर में मौसम को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है. विभाग ने क्षेत्र में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: J&K : राजौरी जिले के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफ़ान और बिजली कड़क रही.
#watch | J&K | Heavy rainfall accompanied by thunderstorms and lightning lashes different parts of Rajouri district. pic.twitter.com/gKEXY0cgJU
— ANI (@ANI) August 23, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विदेश मंत्री जयशंकर आज मॉस्को जाएंगे. वो द्विपक्षीय व्यापार एवं निवेश संबंधों समेत विभिन्न मुद्दों पर रूसी नेताओं के साथ बात करेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बांग्लादेश के दो कनिष्ठ मंत्रियों ने कहा है कि ढाका, सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हाल में हुए रक्षा गठबंधन में शामिल होने पर विचार कर सकता है.उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कोई भी फैसला देश के राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर ही लिया जाएगा.मक्का में सात अगस्त को हुए इस समझौते में सामूहिक रक्षा का एक ढांचा तैयार किया गया है. इसमें यह भी तय किया गया है कि अगर इन तीनों देशों में से किसी एक पर भी हमला होता है, तो उसे तीनों देशों पर हमला माना जाएगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज संगठन की समीक्षा को लेकर बैठक करेंगे. बैठक में सभी प्रदेशों के अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और प्रभारी शामिल होंगे. सुबह 10 बजे से बीजेपी मुख्यालय में बैठक होगी.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।