---विज्ञापन---

दुनिया

भारत फिर से बांग्लादेश में खोलेगा सभी वीजा सेंटर, मोहम्मद यूनुस के जाते ही सुधरने लगे रिश्ते!

जुलाई-अगस्त 2024 में विरोध-प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार का तख्तापलट कर दिया गया था. इसके बाद से ही भारत और बांग्लादेश के संबंधों में खटास आ गई थी.

Author Edited By : Arif Khan
Updated: Feb 19, 2026 17:50
बांग्लादेश के नए पीएम तारिक रहमान के बनने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि भारत के साथ रिश्तों में सुधार होगा.

बांग्लादेश में तारिक रहमान की नई सरकार के आते ही दिल्ली और ढाका के बीच संबंध सुधरते दिख रहे हैं. बांग्लादेश में एक शीर्ष भारतीय राजनयिक ने कहा कि भारत जल्द ही बांग्लादेश में सभी वीजा सेवाएं बहाल कर देगा. बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिलहट में भारत के सीनियर कांसुलर अधिकारी अनिरुद्ध दास ने कहा कि सभी वीजा सेवाओं को पूरी तरह से बहाल करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं.

BDNews24 की रिपोर्ट में दास के हवाले से कहा गया है कि फिलहाल मेडिकल और डबल-एंट्री वीजा जारी किए जा रहे हैं. और ट्रेवल वीजा समेत दूसरी कैटेगरी के वीजा फिर से शुरू करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. एक दूसरी मीडिया रिपोर्ट में दास के हवाले से लिखा गया है कि ‘भारत-बांग्लादेश संबंध आपसी सम्मान पर आधारित हैं.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : अब बांग्लादेश के एयरस्पेस में नहीं घुस पाएंगे स्पाइसजेट के विमान, जानिए- क्यों तारिक रहमान सरकार ने लगाया बैन

जुलाई-अगस्त 2024 में विरोध-प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार का तख्तापलट कर दिया गया था. इसके बाद से ही भारत और बांग्लादेश के संबंधों में खटास आ गई थी. जब साल 2009 में शेख हसीना बांग्लादेश की पीएम बनी थीं, उसके बाद से भारत के साथ बांग्लादेश के संबंध अच्छे थे. शेख हसीना को बांग्लादेश में भारत समर्थक भी माना जाता था.

---विज्ञापन---

शेख हसीना के बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के दौरान दोनों देशों के संबंध और ज्यादा खराब हो गए थे. जब बांग्लादेश में भारत विरोधी अभियान चरम पर था, तभी यूनुस शासन ने जेलों से भारत-विरोधी कट्टरपंथियों को रिहा किया था. मिशनों को खतरा देखते हुए भारत ने 17 दिसंबर, 2025 से बांग्लादेश में वीजा सेवाएं निलंबित करना शुरू कर दिया था. सबसे पहले ढाका में इंडियन ढाका एप्लिकेशन सेंटर बंद किया गया था.

यह भी पढ़ें : 12वीं पास PM तारिक रहमान को ‘इंजीनियर’ कहकर बांग्लादेश में क्यों उड़ाया जा रहा मजाक?

बता दें, 12 फरवरी के चुनाव में बीएनपी की जीत और तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के साथ ही कि उम्मीद जताई जा रही थी कि दोनों देशों के संबंधों में सुधार होगा.

First published on: Feb 19, 2026 05:50 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.