Hungary President Resigns : हंगरी की राष्ट्रपति कैटलिन नोवाक ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह कदम एक बच्चे के यौन उत्पीड़न के एक मामले को छिपाने में मदद करने वाले शख्स को माफी देने के लिए बनाए जा रहे दबाव के चलते उठाया है। नोवाक को प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान का करीबी माना जाता है। विपक्षी नेता इसे लेकर राष्ट्रपति पर दबाव बना रहे थे और शुक्रवार की शाम को राष्ट्रपति पैलेस के बाहर प्रदर्शन भी हुए थे।
46 वर्षीय नोवाक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि मैं अपने पद से इस्तीफा दे रही हूं। उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों से माफी मांगती हूं जिन्हें मैंने दुख पहुंचाया है। मैं उन पीड़ितों से भी माफी मांगती हूं जिन्हें लगता है कि मैंने उनका समर्थन नहीं किया। मैं बच्चों और परिवारों की सुरक्षा के पक्ष में हमेशा से थी, अब भी हूं और हमेशा रहूंगी। बता दें कि कैटलिन नोवाक हंगरी की पहली महिला राष्ट्रपति हैं। उन्होंने मार्च 2022 में इस पद की शपथ ग्रहण की थी।
जानिए क्या है पूरा मामला?
यह विवाद तब शुरू हुआ था जब एक चिल्ड्रेंस होम के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर को क्षमादान दिया गया था। उसका बॉस बच्चों का यौन उत्पीड़न करता था और। बॉस की इन हरकतों को छिपाने में पूर्व डिप्टी डायरेक्टर ने मदद की थी। उसे क्षमादान देने का फैसला पिछले साल अप्रैल में पोप की बुडापेस्ट यात्रा के दौरान किया गया था। जब से यह बात सामने आई है तब से विपक्षी नेता कैटलिन नोवाक से इस्तीफा देने की मांग कर रहे थे।
शुक्रवार की शाम प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति पैलेस के बाहर जमा हो गए थे। नोवाक तब कतर में वर्ल़्ड वाटर पोलो चैंपियनशिप में कजाकिस्तान बनाम हंगरी के मैच में शामिल होने गई थीं। जानकारी मिलते ही वह बुडापेस्ट लौटीं। वापस आते ही उन्होंने अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी। इसके कुछ देर बाद ही प्रधानमंत्री ओरबान की एक और सहयोगी जुडित वारगा ने भी इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। वारगा ने न्याय मंत्री रहते हुए क्षमादान की याचिका को अनुमति दी थी।
पीएम से भी मांगी सफाई
इसके अलावा प्रधानमंत्री ओरबान से भी स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिना प्रधानमंत्री की अनुमति के इतना अहम फैसला नहीं लिया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि कैटलिन नोवाक को पिछले साल फोर्ब्स मैगजीन ने हंगरी के सार्वजनिक जीवन में सबसे प्रभावशाली महिला नामित किया था। अब जब उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है तो राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी फिलहाल के लिए संसद के स्पीकर लास्जलो कोवर को दी गई है।
ये भी पढ़ें: Imran Khan को जेल में मारने की साजिश!
ये भी पढ़ें: 10 प्वाइंट्स में जानिए पाकिस्तान के हालात
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में इमरान की सरकार बनना तय!
संबंधित खबरें
यहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
5 mins agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
55 mins agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
4 hrs agoकॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? फ्लाईदुबई फ्लाइट का नया VIDEO आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर
6 hrs ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
8 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरियाणा CM ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 2 रिजनल अफसरों को सस्पेंड किया
8 hrs ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
9 hrs agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
10 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
17 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines