How soon You say I love you: आपने ‘आई लव यू’ कहने में कितनी देर लगाई? वैज्ञानिकों ने इस सवाल के जवाब का खुलासा किया है। सात देशों के युवाओं पर हुए शोध के बाद वैज्ञानिकों का कहना है कि किसी लड़की को अपने पार्टनर को आई लव यू बोलने में कम से कम 122 दिन लगते हैं। हालांकि लड़के जल्दी ही अपने प्यार का इजहार कर देते हैं। वैज्ञानिकों ने इस बात का भी खुलासा किया है कि किस तरह के रिश्ते ज्यादा लंबे समय तक चलते हैं।
यह रिसर्च स्कॉटलैंड के डंडी में स्थित एबर्टे यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने किया। द ब्रिटिश साइकोलॉजिकल सोसाइटी द्वारा पहली बार रिपोर्ट किए गए अध्ययन में, शोधकर्ताओं ने विभिन्न देशों और संस्कृतियों के लोगों को ‘आई लव यू’ कहने में लगने वाले औसत समय को समझने का प्रयास किया।
3,109 महिला-पुरुषों पर किया रिसर्च
टीम ने ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, चिली, कोलंबिया, फ्रांस, पोलैंड और यूके के 3,109 लोगों को रिसर्च में शामिल किया था। इनमें 70 फीसदी महिलाएं और 30 फीसदी पुरुष थे। इनके सामने कुछ सवाल रखे गए। जैसे सबसे पहले किसने अपने प्रेम का इजहार किया? आई लव यू बोलने के बारे में कब सोचना शुरू किया और इसे कहने में कितने दिन लगे? जब प्यार का इजहार कर दिया तो पार्टनर को कैसा महसूस हुआ? आपके आई लव यू बोलने के कितने दिन बाद पार्टनर ने जवाब दिया।
Abertay University
लड़कों के मन 69 दिन जागती है इच्छा
नतीजे चौंकाने वाले थे। सात में से छह देशों में पुरुषों ने अपने प्यार का इजहार लड़कियों की तुलना में सबसे पहले किया था। पुरुष किसी रिश्ते के 69 दिन (2.2 महीने) बाद ‘आई लव यू’ कहने के बारे में सोचते थे, जबकि महिलाएं 77 दिन (2.5 महीने) बाद इस पर विचार करती थीं।
हालांकि, जब यह कहने की बात आई तो पुरुषों ने औसतन 107 दिनों (3.5 महीने) के बाद अपने प्यार का इजहार किया। औसतन महिला की तुलना में 15 दिन जल्दी इजहार किया। पुरुष किसी रिश्ते के 69 दिन (2.2 महीने) बाद ‘आई लव यू’ कहने के बारे में सोचते थे, जबकि महिलाएं 77 दिन (2.5 महीने) बाद इस पर विचार करती थीं।
आपके अंदर ये लक्षण हैं तो निभेगा लंबा रिश्ता
लगभग 1,300 कपल्स के एक अध्ययन में, विशेषज्ञों ने इस बात पर बारीकी से गौर किया कि पांच बड़े व्यक्तित्व लक्षण रिश्ते की संतुष्टि के स्तर को कैसे प्रभावित करते हैं।
इनमें भावनात्मक अस्थिरता, खुली मानसिकता और करुणा के अलावा कोई व्यक्ति कितना बहिर्मुखी (जो दूसरों से जल्दी घुलमिल जाता हो) है और उसकी कर्तव्यनिष्ठा भी शामिल है।
यह भी पढ़ें: 92 साल के इस करोड़पति को छठवीं बार हुआ प्यार, चार बीवियों से हैं 6 बच्चे
संबंधित खबरें
मुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
1 hr agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
1 hr agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
4 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
6 hrs agoLIVE: दिल्ली के क्लब में बाउंसरों की पिटाई से युवक की मौत, कॉफी पर था विवाद
6 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
13 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
16 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
21 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
21 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines