बांग्लादेश में हिंदू शख्स की बेरहमी से हत्या, कर्मचारी को बचाने आए दुकानदार का फावड़े से मारकर मर्डर

इससे एक दिन पहले बांग्लादेश में एक अन्य हिंदू व्यक्ति की एसयूवी से कुचलकर हत्या कर दी गई थी. पेट्रोल पंप कर्मी रिपन साहा ने बिना पैसे दिए जा रही गाड़ी को रोकने की कोशिश की थी, तभी उसे कुचल दिया गया.

Bangladesh Protest (1)

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले बढ़े हैं.

विज्ञापन

बांग्लादेश के गाजीपुर जिले में एक हिंदू शख्स की उस समय पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जब वह अपने कर्मचारी को बचाने की कोशिश कर रहा था. 55 वर्षीय लिटन चंद्र घोष, बारानगर रोड पर ‘बैशाखी स्वीटमीट एंड होटल’ नाम से मिठाई की दुकान चलाते हैं. यहीं पर यह विवाद हुआ था. पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह 11 बजे दुकान में मासूम मियां और दुकान के 17 वर्षीय कर्मचारी अनंत दास के बीच एक मामूली बात पर कहासुनी हो गई. बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई.

इसके तुरंत बाद, मासूम के माता-पिता, मोहम्मद स्वपन मियां और मजेदा खातून वहां पहुंचे और वो भी झगड़ा करने लगे. लिटन घोष ने अनंत दास को बचाने और उन लोगों को शांत करने के लिए दखल दिया, लेकिन उन पर भी हमला कर दिया गया. उनके सिर पर फावड़े से वार किया गया और चोट के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

विज्ञापन

वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने स्वपन मियां, मजेदा खातून और मासूम मियां को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने बताया कि तीनों संदिग्ध हिरासत में हैं और कानूनी कार्रवाई चल रही है.

लिटन घोष की हत्या से स्थानीय समुदाय में गुस्सा है. इससे एक दिन पहले शुक्रवार को बांग्लादेश में एक अन्य हिंदू व्यक्ति की एसयूवी से कुचलकर मौत हो गई थी. 30 वर्षीय रिपन साहा पेट्रोल पंप पर काम करते थे. उसने वाहन को बिना पैसे दिए जाने से रोकने की कोशिश की थी, लेकिन कार ने कथित तौर पर उसे कुचल दिया और फरार हो गई.

विज्ञापन

बता दें, बांग्लादेश में काफी समय से हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमले हो रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ