Giorgia Meloni: इटली आर्थिक संकट से जूझ रहा है, अब यहां की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने इससे उबरने के लिए अपनी पोस्टल सर्विस (Poste Italiane) के कुछ हिस्से को बेचने का फैसला लिया है। जल्द ही इसके लिए आवेदन मांगे जाएंगे। बता दें यह वही पोस्टल सर्विस है जिसे कभी प्रधानमंत्री ने अपने देश का ‘crown jewel’, माना था। क्राउन ज्वेल यानि उस देश के राजा-रानी का प्राचीन मुकुट और राजदंड होता है, जो बेहद बेशकीमती होता है।
बीमा और बैंकिंग गतिविधियों में भी शामिल
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मेलोनी का देश की पोस्टल सर्विस को नीलाम कर साल 2026 तक करीब 1.79 लाख करोड़ रुपये जुटाने का प्लान है। बता दें इटली की पोस्टल सर्विस (पोस्टे इटालियन) रेल कंपनी फेरोवी डेलो स्टेटो और पावर कंपनी Eni में हिस्सेदारी रखती है। इसके अलावा वह बीमा और बैंकिंग गतिविधियों में भी शामिल है। सरकार का एक बड़ा आमदनी का हिस्सा इससे आता है। लेकिन इन दिनों घाटे में चल रही सरकार को इस बड़े वेंचर को चलाना काफी मुश्किल हो रहा है।
नीलामी से सरकार के कर्ज पर ज्यादा असर नहीं पड़ने वाला
हालांकि जानकारों का दावा है कि इस नीलामी से सरकार के कर्ज पर ज्यादा असर नहीं पड़ने वाला है। क्योंकि सरकार पर काफी ज्यादा कर्ज है। एक रिपोर्ट के अनुसार इटली पर कुल करीब 2.48 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज है और यह कर्ज इटली की जीडीपी का लगभग 135 प्रतिशत है। इन दिनों इटली में सरकार की नीतियों की काफी आलोचना हो रही है। किसी तरह सरकार अपनी डूबती आर्थिक हालत को सुधारने में प्रयासरत है। इसके लिए सरकार ने अपने पूर्व में किए कई फैसलों को वापस लिया है। कई सरकारी विभागों का निजीकरण किया जा रहा है। अब देश की कंपनी Poste Italiane की हिस्सेदारी बेचना भी इस प्रक्रिया का हिस्सा है।
ये भी पढ़ें: Giorgia Meloni को क्यों कहा जा रहा Man Of The Year? जिस पर पैदा हुआ विवाद
संबंधित खबरें
US में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
3 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
11 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
12 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
16 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
17 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
20 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
1 day agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines