Giorgia Meloni को क्यों कहा जा रहा Man of the Year? जिस पर पैदा हुआ विवाद

Italy की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni को Man of the Year के रूप में नामित किया गया है, जिस पर विवाद पैदा हो गया है। पढ़ें पूरी खबर…

giorgia meloni man of the year

Giorgia Meloni को man of the year किया गया नामित

Giorgia Meloni Man of The Year: इटली की पहली महिला प्रधान मंत्री जियोर्जिया मेलोनी इस समय सुर्खियों में हैं। उन्हें मिलान में प्रकाशित एक धुर दक्षिणपंथी दैनिक अखबार लिबरो कोटिडियानो (Libero Quotidiano) द्वारा ‘मैन ऑफ द ईयर’ नामित किया गया है। अखबार ने कहा कि जियोर्जिया ने 2023 में अभूतपूर्व जीत हासिल की है।

विज्ञापन

महिला राजनेताओं को पसंद नहीं आया फैसला

विज्ञापन

हालांकि, जियोर्जिया मेलोनी को ‘मैन ऑफ द ईयर’ के रूप में नामित करना महिला अधिकार कार्यकर्ताओं और कई महिला राजनेताओं को पसंद नहीं आया। उन्होंने इस शब्द को पुरुष श्रेष्ठता की पुष्टि के रूप में देखा।

एलेन्ज़ा वर्डी ई सिनिस्ट्रा (ग्रीन्स एंड लेफ्ट एलायंस) के एक सांसद एलिसबेटा पिकोलोटी ने फेसबुक पर लिखा कि मेलोनी को इस उपाधि को अस्वीकार कर देना चाहिए, क्योंकि यह केवल पुरुष श्रेष्ठता की पुष्टि थी।

विज्ञापन

पिकोलोटी ने फेसुबक पर किए गए एक पोस्ट में मेलोनी से पूछा कि वे इस बात को स्पष्ट करें कि वे एक महिला हैं या पुरुष या फिर दोनों में से कोई नहीं हैं।

विज्ञापन

जियोर्जिया मेलोनी को ‘मैन ऑफ द ईयर’ क्यों कहा गया है?

न्यूजपेपर के रोम ब्यूरो प्रमुख मारियो सेची (Mario Sechi) द्वारा लिखे गए लेख के मुताबिक, मेलोनी ने इटली में ‘the war of the sexes’ जीतकर कांच की छत को तोड़ दिया। लेख में कहा गया है कि हमने किसी ऐसे व्यक्ति को चुना है, जिसने दिखाया है कि वह लड़ना जानती है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि मारियो सेची ने न्यूजपेपर में शामिल होने से पहले मार्च और सितंबर के बीच मेलोनी की जनसंपर्क टीम का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को दो युद्धों, कई भू-राजनीतिक झटकों, बदलते यूरोप और पुनर्निर्मित विश्व व्यवस्था का सामना करना पड़ा।

सेची ने कहा कि लिबरो के लिए जियोर्जिया मेलोनी ‘मैन ऑफ द ईयर’ हैं, क्योंकि सबसे बढ़कर उन्होंने the war of the sexes को जीतकर पुरुषों के अहंकार और महिलाओं की पराजय पर काबू पाया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ