यूरोप के स्पेस प्रोजेक्ट को बड़ा झटका लगा है। जर्मनी की बवेरियन इसार एयरोस्पेस कंपनी का स्पेस रॉकेट उड़ान भरने के महज 40 सेकंड में ही धड़ाम से धरती पर गिर पड़ा। क्रैश होने की वजह से स्पेस रॉकेट में भीषण आग लग गई। इसे लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यूरोप में सैटेलाइट लॉन्चिंग प्रोग्राम को आगे बढ़ाने के लिए नॉर्वे के आर्कटिक एंडोया स्पेस पोर्ट से रॉकेट लॉन्च किया गया था। इस रॉकेट का वजन एक मीट्रिक टन था, जिसे स्मॉल और मिडिल साइज में डिजाइन किया गया। उड़ान भरने के सिर्फ 40 सेकंड के अंदर ही रॉकेट क्रैश हो गया और धरती पर गिरते ही धमाके के साथ आग लग गई।
यह भी पढ़ें : इजराइल ने फिर बरपाया कहर, गाजा में मारे गए 38 फिलिस्तीनी, यूएस ने यमन पर की बमबारी
इसार एयरोस्पेस कंपनी को मिला डेटा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूरोप से स्पेस रॉकेट को सफलतापूर्वक लॉन्च करने की कोशिश की गई थी। स्वीडन, ब्रिटेन समेत कई देशों ने इस मिशन में आने की इच्छा जताई थी। रॉकेट के क्रैश होने के बाद भी इसार एयरोस्पेस कंपनी को महत्वपूर्ण डेटा मिला है, जो भविष्य के मिशन में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
कंपनी ने पहले ही जताई थी रॉकेट के क्रैश होने की उम्मीद
इसार एयरोस्पेस के सह-संस्थापक और सीईओ डैनियल मेट्ज़लर ने रॉकेट लॉन्चिंग से पहले ही कहा था कि हमारे लिए हर उड़ान काफी अहम है, क्योंकि इससे अनुभव मिलता है और डेटा प्राप्त होता है। 30 सेकंड की उड़ान भी बहुत बड़ी कामयाबी होगी। हालांकि, कंपनी को उम्मीद थी कि ये रॉकेट अंतरिक्ष तक नहीं पहुंच पाएगा।
यह भी पढ़ें : ये लड़का बना मंत्री के इस्तीफे का कारण, 22 साल की उम्र में किशोर से बनाए थे संबंध
संबंधित खबरें
कैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
53 mins agoकौन हैं फ्लाईदुबई फ्लाइट के वो 4 'हीरो', जिन्होंने प्लेन क्रैश की कोशिश को किया नाकाम, पायलट की बचाई जान
2 hrs agoPlane Hijack: क्या होता है प्लेन हाईजैक अलर्ट कोड? फ्लाइट में इमरजेंसी का पता चलते ही ग्राउंड पर क्या लिया जाता एक्शन
3 hrs agoFlyDubai विमान में पायलट के हाथ में कहां से आया चाकू? जानें 'इन फ्लाइट' हथियारों की पूरी सच्चाई
4 hrs ago'ISIS पर जीत निर्णायक', 23 साल बाद अमेरिकी सेना की आखिरी टुकड़ी ने छोड़ा ईराक, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान
6 hrs ago'मैं क्रैश शो देखता हूं', कैसे यात्री ने संभाला Flydubai प्लेन का कॉकपिट; नेतन्याहू को बताई आंखों देखी
6 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोपालन ने मांगा VRS, सरकार को भेजा आवेदन पत्र
7 hrs agoपाकिस्तान की अफगानिस्तान पर फिर एयरस्ट्राइक, कुनार और हेलमंद में गिराए बम; अब तक 22 की मौत
7 hrs agoअफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.3 रही तीव्रता
7 hrs ago'बहादुर, अनुभवी, सच्चा हीरो', PM मोदी ने की भारतीय पायलट स्मित मच्छार की तारीफ, डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू भी हुए मुरीद
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines