---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

ये लड़का बना मंत्री के इस्तीफे का कारण, 22 साल की उम्र में किशोर से बनाए थे संबंध

आइसलैंड की मंत्री आस्थिल्दुर लोआ थोरसडॉटिर ने अपने पद से इस्तीफा दिया। इसके पीछे की वजह एक लड़का है, जिसके साथ मंत्री ने 22 साल की उम्र में संबंध बनाए थे। 36 साल पहले मंत्री ने एक बेबी को भी जन्म दिया था।

---विज्ञापन---

Iceland News : आइसलैंड की मंत्री आस्थिल्दुर लोआ थोरसडॉटिर को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। इसका कारण एक लड़का बना, जिसके साथ 22 साल की उम्र में मंत्री ने अवैध संबंध बनाए थे। उस वक्त लड़के की उम्र 15 साल थी। जब लड़का 16 साल का हुआ तो मंत्री गर्भवती हुई और एक सेक्रेट बेबी को जन्म दिया। आइए जानते हैं कि कौन है वो लड़का?

यह बात 36 साल पहले की है, तब 22 साल की उम्र में मंत्री आस्थिल्दुर लोआ थोरसडॉटिर ने अपने से छोटे उम्र के लड़के के साथ संबंध बनाए थे। उन्होंने 23 साल की उम्र में एक बेबी को जन्म दिया था। इस खुलासे के बाद अब 58 वर्षीय मंत्री थोरसडॉटिर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं : अमेरिका में गिरफ्तार भारतीय छात्र बदर खान सूरी कौन? जानें पुलिस ने क्यों किया डिटेन

कौन है वो लड़का?

---विज्ञापन---

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंत्री के साथ संबंध बनाने वाले लड़के का नाम एरिकुर आसमुंडसन है। एरिकुर आसमुंडसन ने आरोप लगाया कि उसने अपने बेटे से मिलने की कोशिश की, लेकिन थोरसडॉटिर ने बेटे से नहीं मिलने दिया। वह भी बेटे के जन्म के समय अस्पताल में मौजूद था। हालांकि, उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला।

---विज्ञापन---

कौन जीतेगा IPL 2025 में आज का मैच?

---विज्ञापन---

View Results

मंत्री ने क्या दी प्रतिक्रिया?

---विज्ञापन---

मंत्री थोरसडॉटिर ने एरिकुर आसमुंडसन के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने अपना बचाव करते हुए कहा कि वह अब पहले जैसी नहीं हैं, अब चीजों को अलग तरीके से लेती हैं। अगर पहले का समय रहता तो शायद वह इस स्थिति को अलग तरीके से संभालतीं, लेकिन काफी वक्त बीत चुका है।

यह भी पढे़ं : अमेरिका में गिरफ्तार भारतीय छात्र बदर खान सूरी कौन? जानें पुलिस ने क्यों किया डिटेन

---विज्ञापन---
First published on: Mar 22, 2025 07:05 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola