'टूट गए हैं हम, लेकिन चाहते हैं कि'; Youtube की पूर्व CEO ने बेटे की मौत पर फेसबुक पोस्ट क्यों लिखी?

Former YouTube CEO Son Death Case: यूट्यूब की पूर्व CEO सुसन वोज्सिकी के परिवार ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर बेटे मार्को ट्रॉपर की मौत पर खुलकर बात की है। उन्होंने पूरी दुनिया को बताया कि मार्को की मौत कैसे हुई और उसके अचानक चले जाने से पूरा परिवार कितना टूट गया है? साथ ही युवाओं को इस घटना से सबक लेने का संदेश दिया।

Marco Troper Son of Former YouTube CEO Susan Wojcicki

मार्को ट्रॉपर, यूट्यूब की पूर्व सीईओ का बेटा, जिसकी ड्रग ओवरडोज से मौत हो गई।

विज्ञापन

Former YouTube CEO Susan Wojcicki Emotional Facebook Post: सोशल नेटवर्किंग साइट यूट्यूब की पूर्व CEO सुसन वोज्सिकी (Susan Wojcicki) 19 साल के बेटे की मौत होने से टूट गई हैं। मार्को ट्रॉपर का शव यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले में उसके कमरे में मिला था। उसकी मौत ड्रग्स की ओवरडोज के कारण हुई थी।

वहीं मार्को के परिवार ने बेटे की मौत के बारे में दुनिया को खुलकर बताया। सुसन वोज्सिकी की ओर से उनकी मां एस्थर वोज्स्की (Esther Wojcicki) ने फेसबुक पोस्ट के जरिए मार्को ट्रॉपर (Marco Troper) के बारे में, उसकी ड्रग ओवरडोज से मौत के बारे में लिखा।

विज्ञापन

>

लोगों से घटना से सबक लेने की अपील

15 फरवरी यह फेसबुक पोस्ट लिखी गई थी, जिसमें लिखा था कि हमारे परिवार पर विपत्ति आई है। हम सब के प्यारे मार्को ट्रॉपर का निधन हो गया है। उसकी उम्र 19 साल थी। उसकी मौत ज्यादा नशा करने के कारण हुई, हालांकि अभी रिपोर्ट आनी बाकी है, लेकिन वह काफी दयालु, सभी से प्यार करने वाला, स्मार्ट, दिलचस्प और बेहतरीन इंसान था। वह यूनिवर्सिटी में फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था। उसे मैथेमेटिक्स से पढ़ाई करने में मजा आ रहा था।

हॉस्टल में उसके बहुत सारे दोस्त थे। वह हम सभी को यूनिवर्सिटी और अपने दोस्तों के किस्से सुनाया करता था, लेकिन उसकी जिंदगी काफी छोटी थी। उसकी मौत होने से परिवार पर जो दुखों का पहाड़ टूटा है, उससे वे कभी निकल नहीं पाएंगे, लेकिन और ज्यादा दुखी तब हो जाते हैं, जब सोचते है कि मार्को जीवन के अनुभवों और अवसरों का फायदा उठाने में चूक गया। इस घटना से दूसरे लोगों को भी सबक लेना चाहिए।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 17 फरवरी को मार्को अपने हॉस्टल रूम में बेहोशी की हालत में मिला था। उसके दोस्तों ने देखा और हॉस्टल स्टाफ को बताया। हॉस्टल की मेडिकल टीम मौके पर पहुंची, जिन्होंने मार्को को मृत घोषित कर दिया। हालांकि उन्होंने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि मार्को की मौत ड्रग्स की ओवरडोज के कारण हुई, हालांकि यह पता नहीं चल पाया कि मार्को कौन-सा नशा करता था, लेकिन उसके पोस्टमार्टम में नशे से मौत होने की पुष्टि हुई। वहीं पुलिस को मार्को की एक मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है, जो एक महीने में आएगी, ताकि पता चले कि मार्को के शरीर में कौन-सी ड्रग थी और कितनी मात्रा में थी?

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ