Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

2024 के अमेरिकी चुनावों के लिए डोनाल्ड ट्रम्प तैयार, राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की

Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एक बार फिर राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। ट्रंप ने 2024 में राष्ट्रपति चुनाव अभियान शुरू करने के लिए अपना उम्मीदवारी पत्र दाखिल किया। औपचारिक रूप से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करने वाले रिपब्लिकन और डेमोक्रेट पार्टी की ओर से डोनाल्ड ट्रंप पहले प्रमुख […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: Nov 16, 2022 12:54

Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एक बार फिर राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। ट्रंप ने 2024 में राष्ट्रपति चुनाव अभियान शुरू करने के लिए अपना उम्मीदवारी पत्र दाखिल किया। औपचारिक रूप से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करने वाले रिपब्लिकन और डेमोक्रेट पार्टी की ओर से डोनाल्ड ट्रंप पहले प्रमुख दावेदार हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा किअमेरिका को फिर से महान बनाने के लिए मैं आज रात संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर रहा हूं। ट्रम्प ने फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो एस्टेट में ये घोषणा की। बता दें कि एक हफ्ते पहले ही अमेरिका में मध्यावधि चुनाव खत्म हुए हैं जिसमें रिपब्लिकन कांग्रेस में उतनी सीटें जीतने में नाकाम रहे जितनी उन्हें उम्मीद थी।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें पोलैंड पर मिसाइल अटैक के बाद एक्शन में जो बाइडेन, विश्व नेताओं के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इमरजेंसी मीटिंग

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावेदारी का ऐलान करते ही बाइडेन सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बाइडेन सरकार में अमेरिका की छवि को नुकसान हुआ है। मैं कोशिश करूंगा कि इस सरकार को 4 और साल ना मिले। उन्होंने कहा कि बाइडेन सरकार ने लाखों अमेरिकियों का काफी नुकसान किया है।

---विज्ञापन---

2020 में चुनाव हारे थे ट्रंप

बता दें कि प्रतिनिधि सभा द्वारा दो बार महाभियोग चलाने के बाद ट्रम्प डेमोक्रेट जो बिडेन से 2020 का चुनाव हार गए थे। ट्रंप की उम्मीदवारी से पहले उनके शीर्ष सहयोगी और लंबे समय से सलाहकार जेसन मिलर ने कहा था कि ट्रम्प मंगलवार को घोषणा करने जा रहे हैं कि वह राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। मिलर ने 2016 और 2020 में ट्रम्प के लिए प्रचार और काम किया था।

अभी पढ़ें PM मोदी से मुलाकात के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भारतीयों के लिए 3,000 UK वीजा को मंजूरी दी

15 नवंबर को ट्रंप ने किया था ये ऐलान

ट्रंप ने 15 नवंबर को अपने सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि 16 नवंबर का दिन हमारे देश के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक होगा। बता दें कि 2020 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेन के सामने ट्रंप को हार का सामना करना पड़ा था। 2024 में ट्रंप तीसरी बार राष्ट्रपति पद के लिए मैदान में उतरेंगे।

अभी पढ़ें  दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Nov 16, 2022 09:07 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.