Dr Kulwinder Kaur Gill: एलन मस्क ने कानूनी विवाद में घिरी भारतीय मूल की कनाडाई डॉ. कुलविंदर कौर गिल का समर्थन किया है। दरअसल, कुलविंदर कानूनी विवादों में फंसी हैं और उन्हें इसकी करीब 2 करोड़ रुपये कानूनी फीस का भुगतान करना है। जानकारी के अनुसार कोरोना महामारी के दौरान कनाडा में लॉकडाउन लगा था। इस दौरान सरकार ने लोगों को वायरस से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया था।
लॉकडाउन और टीकाकरण का विरोध
डॉ. कुलविंदर कौर गिल ने सरकार के लॉकडाउन और टीकाकरण का विरोध किया था। तभी से वह कानूनी कार्यवाही झेल रही हैं। बताया जा रहा है कि वे सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर इन मुद्दों पर काफी मुखर थीं। कुलविंदर ने सोशल मीडिया पर सरकार का लॉकडाउन के खिलाफ विरोध किया था। उस समय उनकी बड़ी संख्या में लोगों ने आलोचना भी की थी, वहीं, कुछ लोग उनके समर्थन भी उतरे थे।
सोशल मीडिया पर की थी अपील
कनाडा में डॉ. गिल पर कानूनी कार्यवाही चली और उन्हें पूर्व-परीक्षण प्रक्रियात्मक बयान देने का दोषी पाया गया। बीते फरवरी में इसके खिलाफ उनकी अपील भी खारिज कर दी गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें 2 करोड़ रुपये कानूनी फीस का भुगतान करना है। डॉ. कुलविंदर ने कहा कि कनाडा और ओंटारियो कोविड उपायों का विरोध करने पर उन्हें परेशानी और सेंसरशिप का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लोगों से फंड और मदद करने की अपील की। जिसके बाद पहले X फिर एलन मस्क ने उन्हें इस मामले में समर्थन देने की बात कही।
कौन हैं डॉ. कुलविंदर कौर गिल
डॉ. कुलविंदर कौर गिल कनाडा में बाल चिकित्सक हैं। वह अपने कोविड-संबंधी ट्वीट्स की वजह से कानूनी लड़ाई में फंसी हैं। उन्हें कानूनी फीस के लिए 2 करोड़ का भुगतान करना है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसके लिए लोगों से फंड और समर्थन देने की अपील की थी।
ये भी पढ़ें: मोबाइल चार्जिंग भी हो सकती है जानलेवा! कहीं आप तो नहीं कर रहे यह गलती? जान लें टिप्स
संबंधित खबरें
'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
49 mins agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज महात्मा गांधी की 157वीं जयंती, PM मोदी ने राजघाट जाकर दी श्रद्धांजलि
1 hr ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
2 hrs agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
2 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
9 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
10 hrs ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
13 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
16 hrs ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
16 hrs agoकैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines