हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

भूकंप के झटकों से फिर हिली धरती, आज चीन में आया 4.3 की तीव्रता वाला Earthquake

Earthquake in China: तिब्बत, नेपाल और चीन में मंगलवार को आए भूकंप के बाद आज फिर चीन में भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता 4 से ज्यादा रही है। भूकंप उसी जिजांग शहर में आया जो, तिब्बत-चीन के बॉर्डर पर बसा है और चीन की तरफ से माउंट एवरेस्ट का एंट्री पॉइंट है।

विज्ञापन
Earthquake

Earthquake Tremors Occured in China: धरती आज फिर भूकंप के झटकों से डोल गई। तिब्बत और नेपाल में 7 जनवरी को आए भूकंप के झटके चीन में भी महसूस किए गए थे। इसके बाद अब तक चीन-नेपाल और तिब्बत में लगातार आफ्टरशॉक लग रहे हैं। इसके बाद आज 9 जनवरी की सुबह फिर चीन के जिजांग में भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई है।

भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे आए भूकंप का केंद्र 50 किलोमीटर की गहराई में मिला है। भूकंप चीन के कब्जे वाले उसकी जिजांग जिले में आया, जिसके शिगत्से शहर में 2 दिन पहले 6.8 की तीव्रता वाले भूकंप ने भीषण तबाही मचाई थी। पूरे शहर को मलबे में तब्दील कर दिया था और 126 लोगों की जान ली थी। 7 जनवरी को आई आपदा से पीड़ित लोग आफ्टरशॉक झेलने के बाद आज सुबह फिर भूकंप आने से हिल गए।

 

7 जनवरी को चीन में मारे गए थे 32 लोग

बता दें कि 7 जनवरी को नेपाल में आए 7.1 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके चीन में भी लगे थे। नेपाल के पास बसे पश्चिमी चीन के पहाड़ी इलाकों में भूकंप से 32 लोगों की मौत हो गई। वहीं भूकंप का सबसे ज्यादा असर चीन के कब्जे वाले तिब्बत के शहर शिगत्से पर पड़ा। इस शहर में 6.8 की तीव्रता वाले भूकंप से काफी तबाही मची। 126 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन

घर-इमारतें ढह गईं। पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। पूरा शहर मलबे से भरा पड़ा है और ब्लैकआउट हो गया है। लोगों को अंधेरे में माइनस तापमान के साथ खुले आसमान के नीचे रात बितानी पड़ रही है। चीन की सरकार ने इस शहर को फिर से बसाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं, क्योंकि यह शहर माउंट एवरेस्ट जाने के लिए चीन की तरफ से एंट्री पॉइंट है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola