दुबई अप्रैल 2026 से अपनी बैंकिंग, एजुकेशन, ट्रेवल और रेजिडेंसी पॉलिसीज में कई अहम बदलाव करने की तैयारी कर रहा है. इन अपडेट्स का मकसद सुरक्षा को मजबूत करना और सेवाओं को सुव्यवस्थित करना है.
खत्म होगा OTP का झंझट
सबसे बड़ा बदलाव बैंकिंग क्षेत्र में देखने को मिलेगा. संयुक्त अरब अमीरात के बैंकों ने हाई वैल्यू ट्रांजेक्शन के लिए एसएमएस (SMS) और ईमेल के जरिए भेजे जाने वाले वन-टाइम पासवर्ड (OTP) को पूरी तरह बंद करने का फैसला किया है. अब ग्राहकों को ट्रांजेक्शन वैरिफाई करने के लिए अपने बैंक के मोबाइल एप्लिकेशन का इस्तेमाल करना होगा. जुलाई 2025 में शुरू हुई यह प्रक्रिया अब अप्रैल से पूरी तरह अनिवार्य हो जाएगी, जिससे डिजिटल भुगतान और क्यूआर-आधारित लेनदेन पहले से अधिक सुरक्षित हो जाएंगे.
स्कूलों में फिर लौटेगी रौनक
23 मार्च से ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है. ‘नॉलेज एंड ह्यूमन डेवलपमेंट अथॉरिटी’ (KHDA) ने पुष्टि की है कि स्कूलों और विश्वविद्यालयों में चल रही डिस्टेंस लर्निंग 3 अप्रैल को समाप्त हो जाएगी. इसके बाद छात्र इन-पर्सन यानी स्कूल जाकर पढ़ाई शुरू कर सकेंगे. हालांकि, अधिकारी साप्ताहिक आधार पर स्थिति की समीक्षा जारी रखेंगे.
शुरू होंगी प्लेन
हवाई यात्रा के क्षेत्र में भी सुधार की उम्मीद है. ईरान जंग की वजह से सस्पेंड हुई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर से शुरू हो रही हैं. एयर फ्रांस 2 अप्रैल से अपनी सेवाएं बहाल कर सकता है, वहीं टर्किश एयरलाइंस भी अप्रैल की शुरुआत में परिचालन फिर से शुरू करने की योजना बना रही है.
इसके अतिरिक्त, रेजिडेंसी नियमों में दी गई अस्थायी ढील 31 मार्च 2026 को समाप्त हो रही है. 1 अप्रैल से उन निवासियों को वापस लौटने के लिए वैध दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जिनके परमिट समाप्त हो चुके हैं. बिना नए प्रवेश परमिट के वापसी की सुविधा अब उपलब्ध नहीं होगी.
संबंधित खबरें
LIVE: भूकंप के झटकों से कांपा किश्तवाड़, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता
22 mins agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
58 mins agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
11 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
12 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
13 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
14 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
14 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
18 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
21 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines