Donald Trump Warns Iran: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग का आज 11वां दिन है। इजरायल और अमेरिका लगातार ईरान पर हमले कर रहे हैं। वहीं ईरान को अब गल्फ देशों का विरोध भी सहना पड़ रहा है, लेकिन ईरान की अकड़ नहीं टूट रही, बल्कि होर्मुज स्ट्रेट से तेल की सप्लाई को बाधित करके कई देशों के लिए मुसीबत खड़ी कर रहा है। भारत समेत कई देशों में ईंधन का संकट गहराता देख ट्रंप टेंशन में आ गए और उन्होंने ईरान को फिर कड़ी चेतावनी दे डाली।
---विज्ञापन---— The White House (@WhiteHouse) March 10, 2026
ट्रंप का तेल के दाम घटने का दावा
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अपनी प्रेस वार्ता में कहा कि तेल के दाम अब घट जाएंगे। जरूरत पड़ने पर होर्मुज से गुजरने वाले तेल टैंकरों को सस्ता बीमा देंगे। होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखना चाहता हूं। सुरक्षित रखना चाहता हूं। यह अमेरिका के लिए नहीं बल्कि चीन के लिए महत्वपूर्ण है। वास्तव में चीन और अन्य देशों की मदद करना चाहता हूं, क्योंकि उन्हें इस होमुर्ज स्ट्रेट से काफी ऊर्जा मिलती है। चीन के साथ अमेरिका के अच्छे संबंध हैं और यह मेरे लिए सम्मान की बात है।
ईरान को अंजाम भुगतने की धमकी
राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को गंभीर चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकरों को नुकसान पहुंचाया तो 20 गुना ज्यादा बड़ा और भयानक हमला करेंगे। ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। असहनीय कीमत चुकानी पड़ेगी, जो इतनी बड़ी और भारी होगी कि सोचा नहीं होगा। होर्मुज स्टेट्र में तेल का प्रवाह सुचारू रूप से चलता रहे, नहीं तो लेजर मिसाइलों का इस्तेमाल करेंगे, जिससे दुश्मन की मिसाइलों को हवा में ही लेजर किरणों से नष्ट किया जा सकेगा।
ईरान का सबकुछ नष्ट होने का दावा
ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध आखिरी दौर में है और अब खत्म ही होने वाला है। क्योंकि ईरान के पास जो कुछ था, वह खत्म हो चुका है। इजरायल और अमेरिका दोनों हमले जारी हैं। ईरान के सैन्य अड्डों, मिसाइल-ड्रोन लॉन्च साइट और कम्युनिकेशन नेटवर्क पर एयर स्ट्राइक की हैं। 2 देशों के हमलें से ईरान की नौसेना, वायुसेना और ड्रोन क्षमता को भारी नुकसान पहुंचा है। ईरान की सत्ता तो पलट चुकी है, उसका सैन्य और बुनियादी ढांचा काफी हद तक कमजोर पड़ा है।
#WATCH | On Iran, US President Donald Trump says, "If we didn't go in, they would have come in after us…Within a week, they were going to attack us 100 per cent. They were ready. They had all these missiles far more than anyone thought and they were going to attack us. They… pic.twitter.com/EcgHWpcvOg
— ANI (@ANI) March 9, 2026
ईरान के पहले हमला करने का दावा
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अगर हम हमला नहीं करते तो ईरान हम पर हमला कर देता। वह 100 प्रतिशत हमला करने वाला था। उसके पास अनुमान से कहीं अधिक मिसाइलें थीं। वह पूरे मध्य पूर्व और इजरायल पर हमला करने वाला था। अगर उनके पास परमाणु हथियार होता तो वह उसका इस्तेमाल इजरायल पर कर देता। उसके पास मिसाइल ठिकाने और लॉन्चर थे, जिनमें से लगभग 80 प्रतिशत को हमने नष्ट कर दिया है। हमारी सेना ने जो किया है, वह अद्भुत है।










