हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'नाटो क्षेत्र में आए रूसी जेट आए तो गिरा देंगे', जेलेंस्की के सामने बैठकर बोले डोनाल्ड ट्रंप

Donald Trump: संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अगर रूस के लड़ाकू विमान उनके हवाई क्षेत्र में घुसेंगे तो उन्हें मार गिराया जाना चाहिए. यह बयान उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात के दौरान दिया. ट्रम्प ने कहा कि यह स्थिति गंभीर है और ज्यादातर यूरोपीय देश अभी भी रूस से ऊर्जा आयात कर रहे हैं, जिससे युद्ध को समर्थन मिल रहा है.

विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप का रूस को सीधा संदेश

Donald Trump: संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन को संबोधन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया भर को संदेश दे दिया. संबोधन के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की. इस दौरान उनसे नाटो हवाई क्षेत्र में रूस के विमानों की घुसपैठ पर सवाल पूछा गया, तो ट्रंप ने साफ कहा है कि अगर रूस के लड़ाकू विमान नाटो क्षेत्र में आएंगे तो मार गिराया जाएगा.

जेलेंस्की के सामने बैठे ट्रंप से एक पत्रकार ने पूछा कि क्या नाटो देशों को रूसी विमानों को उनके हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने पर मार गिराना चाहिए? इस पर ट्रंप ने कहा कि हां, मैं ऐसा ही करता. बता दें कि हाल ही के दिनों में रूस के कई लड़ाकू विमानों और ड्रोनों के नाटो हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की रिपोर्ट के बाद ट्रंप का ये बयान सामने आया है.

हालांकि, जब डोनाल्ड ट्रंप से पूछा गया कि क्या रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शांति स्थापित करने के लिए तैयार हैं? इस सवाल का ट्रंप ने कोई जवाब नहीं दिया. जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वह पुतिन पर अब भी भरोसा करते हैं तो उन्होंने कहा कि मैं एक महीने बाद आपको इसका जवाब दूंगा.

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप ने धमकी दी कि यदि पुतिन यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए वार्ता के लिए तैयार नहीं हुए तो वे रूस पर और अधिक टैरिफ लगाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि जब तक चीन और यूरोपीय देश रूसी ऊर्जा खरीदना जारी रखेंगे, तब तक लड़ाई समाप्त नहीं होगी.

ट्रंप ने कहा कि हमास गाजा में बंधक बनाए गए सभी जीवित और मृत बंधकों को तुरंत रिहा करे, आंशिक रिहाई का समय समाप्त हो गया है. इसके साथ ही ट्रंप ने फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने के लिए अमेरिका के सहयोगियों सहित कई यूरोपीय देशों की आलोचना की.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola