Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

‘ईरान बात करना चाहता है, लेकिन देरी कर दी…’, ट्रंप ने कहा- मिलिट्री और लीडरशिप सब खत्म

अमेरिका और इजरायल की ईरान के खिलाफ जंग को चार दिन हो गए हैं. अभी जंग रुकने का कोई संकेत भी नहीं दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि शनिवार से अब तक ईरान में करीब 800 लोगों की मौत हो चुकी है.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Mar 3, 2026 19:41

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार शाम को कहा कि अब ईरान बातचीत करना चाहता है, लेकिन मैंने कहा कि आपने देर कर दी. ईरान में चार दिन से जारी जंग में अब तक करीब 800 लोगों की मौत हो चुकी है. इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की भी मौत हो गई थी.

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर लिखा है, ‘उनका एयर डिफेंस, एयर फोर्स, नेवी और लीडरशिप सब खत्म हो गया. अब वे बातचीत करना चाहते हैं. मैंने उनसे कहा कि अब बहुत देर हो गई.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : लेबनान की हिजबुल्लाह पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, इजरायल पर अटैक के बाद लगाया बैन; हथियार डालने को कहा

ट्रंप ने यह बात ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के हेड अली लारीजानी के उस बयान के एक दिन बाद कही है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान, US के साथ बातचीत नहीं करेगा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लारीजानी ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को गलत बताया जिनमें दावा किया गया था कि ईरानी अधिकारियों ने ट्रंप के साथ बातचीत की मांग की थी.

---विज्ञापन---

बता दें, ट्रंप ने पहले भी कहा था कि ईरान की नई लीडरशिप अमेरिका के साथ बातचीत करना चाहती है.

जंग का चौथा दिन

अमेरिका और इजरायल की ईरान के खिलाफ जंग को चार दिन हो गए हैं. अभी जंग रुकने का कोई संकेत भी नहीं दिखाई दे रहा है. इजरायल ने मंगलवार को कहा कि उसकी एयर फोर्स ने रात भर ईरान में सरकारी जगहों पर हमला किया. इनमें प्रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स और देश की टॉप सिक्योरिटी बॉडी से जुड़ी एक बिल्डिंग शामिल है.

यह भी पढ़ें : Iran Israel War: मोसाद ने खामेनेई की लोकेशन कैसे ट्रैक की? डेंटल इम्प्लांट से लेकर IRGC जासूस तक वायरल थ्योरी

ईरान ने जवाब में इजरायल और खाड़ी देशों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं. खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया गया है. बताया जा रहा है कि शनिवार से अब तक ईरान में करीब 800 लोगों की मौत हो चुकी है.

First published on: Mar 03, 2026 07:07 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.