हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

ट्रंप को ईरान से मिला 'गिफ्ट', US प्रेसिडेंट का कैबिनेट में खुलासा, बोले- होर्मुज से निकलने दिए 10 ऑयल टैंकर

Middle East War: अमेरिका और ईरान के बीच अब होर्मुज स्ट्रेट विवाद का विषय है। अमेरिका ने होर्मुज पर कब्जा करने और ईरान ने ब्लॉक करने की धमकी दी है। इस वजह से कई देशों में तेल-गैस का संकट खड़ा हो गया है, जिस वजह से भी अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत शुरू हुई हैं।

विज्ञापन

Iran Gift to Donald Trump: मिडिल ईस्ट में 28 फरवरी से छिड़ी जंग के बीच ईरान ने ट्रंप केा बड़ा तोहफा दिया है, जिसके बारे में खुद ट्रंप ने खुलासा किया। व्हाइट हाउस में कैबिनेट मीटिंग में राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पीच देते हुए उन्होंने दावा किया है कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से तेल के 10 ट्रैंकर निकाल दिए हैं। पहले 8 टैंकर निकालने की परमिशन मिली थी, लेकिन अब 10 ट्रैंकर क्रॉस होंगे, जिसमें 8 टैंकरों पर पाकिस्तान के झंडे लगे हैं। यह वही तोहफा है, जिसका जिक्र एक दिन पहले कर रहा था।

ईरान को 10 दिन की राहत, हमले नहीं करेगी अमेरिकी सेना, ट्रंप बोले- समझौते के लिए गिड़गिड़ा रहा ‘दुश्मन’

ऑयल टैंकरों की क्रॉसिंग को गुडविल तोहफा बताया

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि ईरान की ओर से गुडविल गिफ्ट दिया गया है। इसका मतलब यह है कि ईरान भी युद्ध को खत्म करना चाहता है। ईरान समझौता वार्ता को लेकर गंभीर है और इस बार टेबल पर बैठकर कोई समझौता करना चाहता है। हालांकि ऑयल टैंकरों की डिटेल नहीं दे सकता, लेकिन बताना चाहूंगा कि होर्मुज स्ट्रेट से अब 8 नहीं बल्कि 10 टैंकर निकलेंगे, जिनमें से 8 टैंकरों पर पाकिस्तानी झंडे लगे हैं। इसके साथ ही ईरान की ओर से समझौता करने का संकेत मिल गया है।

विज्ञापन

क्या पाकिस्तान ने दोनों मामलों में भूमिका निभाई है?

विशेषज्ञों का कहना है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान की मदद की है। पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजला का संकट गहराया है। इसे देखते हुए ही उन्होंने ईरान को पाकिस्तान के ऑयल टैंकर होर्मुज से निकालने को मनाया। ईरान से शांति वार्ता और होर्मुज से ऑयल टैंकरों की क्रॉसिंग इत्तेफाकन तो नहीं, क्या इसमें पाकिस्तान ने कोई भूमिका निभाई है? इसे लेकर व्हाइट हाउस की ओर से कुछ नहीं बताया गया, लेकिन इसमें कोई दोराय नहीं कि ईरान-अमेरिका का वार्ता कई देशे मिलकर करा रहे हैं।

‘हमले रोकें या अंजाम भुगतें’, सऊदी अरब समेत 6 मुस्लिम देशों ने ईरान को दिया अल्टीमेटम

विज्ञापन

युद्ध का समापन पूरी दुनिया के लिए फायदेमंद रहेगा

अमेरिकी विशेषज्ञों का कहना है कि अगर युद्ध रुक जाए तो अमेरिका-ईरान दोनों का फायदा है। पूरी दुनिया का फायदा है, क्योंकि तेल-गैस हर देश की जरूरत है। अमेरिका की भी जरूरत है और ईरान की अर्थव्यवस्था के लिए भी जरूरी है। मिडिल ईस्ट की भलाई के लिए दोनों पक्षों का आपसी विश्वास और सहयोग जरूरी है। अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद खत्म करने में मध्य पूर्व के देश ही मददगार साबित हो सकते हैं, इसमें पाकिस्तान भी शामिल हो तो आश्चर्य नहीं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola