हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Los Angeles की सड़कों पर ट्रंप ने उतारे 700 जवान; बिगड़े हालात पर सरकार का बड़ा एक्शन

Los Angeles Protests Updates: अमेरिका के लॉस एंजेलिस में चल रहा विरोध प्रदर्शन अब कई इलाकों तक फैल गया है। फिलहाल, भारी बवाल के बीच ट्रंप ने नेशनल गार्ड्स को तैनात करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
US Los Angeles protests updates

Los Angeles Protests Updates: अमेरिका के लॉस एंजेलिस में तनाव बढ़ता ही जा रहा है। ट्रंप सरकार के एक्शन के बाद से विरोध प्रदर्शन अब काफी उग्र हो गया है। इस बीच ट्रंप ने नेशनल गार्ड्स को फिल्ड में लाने का फैसला किया है। फिलहाल इस फैसले से आग और भी भड़क गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस प्रदर्शन के बाद 700 मरीन की टेम्पररी तैनाती का ऑर्डर दिया है। ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि प्रदर्शनकारियों के साथ यही हो सकता है, तभी उनसे सख्ती से निपट पाएंगे। ट्रंप ने कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजॉम को अरेस्ट करने की धमकी भी दी है।

ट्रंप सरकार ने उतारे आर्मी के लगभग 700 मरीन

वहीं, लॉस एंजेलिस में स्टोर की लूट तस्वीर बताती है कि हालात कितने खराब हैं। अब सिर्फ नेशनल गार्ड्स से काम नहीं चल रहा है। लिहाजा ट्रंप सरकार ने अब यूएस आर्मी के लगभग 700 मरीन को लॉस एंजेलिस की सड़कों पर उतार दिए हैं। ये मरीन कैलिफोर्निया के मरीन कॉर्प्स एयर ग्राउंड कॉम्बैट सेंटर के दस्ते से हैं। ट्रंप द्वारा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन पर डेमोक्रेट्स द्वारा उनका राजनीतिक विरोध हो रहा है, जो मरीन बटालियन की तैनाती से और ज्यादा बढ़ेगा। ये मरीन, नेशनल गार्ड्स के साथ मिलकर काम करेंगे।

विज्ञापन

गवर्नर ने ट्रंप के फैसले को लेकर कड़ी निंदा की 

लॉस एंजिल्स में हो रहे विरोध प्रदर्शन का यह चौथा दिन था। यहां माइग्रेंट्स को कैद में रखे जाने वाले एक डिटेंशन सेंटर के सामने कई लोगों का जमावड़ा हो गया। कई लोगों ने आग लगाकर कई गाड़ियों को उसके हवाले कर दिया। शहर के हाइवे को भी जाम कर दिया। वहीं, पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों पर आंसू गैस के गोले छोड़े।

वहीं, इन सबके बीच कैलिफोर्निया राज्य ने नेशनल गार्ड और मरीन की तैनाती के खिलाफ ट्रंप प्रशासन पर मुकदमा दायर किया है। इससे पहले कैलिफोर्निया के गवर्नर ने बताया था कि अब नेशनल गार्ड सैनिकों को तैनात किया जा रहा है। ट्रंप के इस फैसले की गवर्नर ने कड़ी निंदा की है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: PM मोदी आज सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों से करेंगे मुलाकात

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola