डोनाल्ड ट्रंप ने की फाइजर की कीमतों में कटौती की घोषणा, दवाओं के दाम में आएगी कमी

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन अमेरिका में दवाओं कीमतों में कटौती की घोषणा की है. दवा कंपनियों पर कीमतें कम करने का दबाव डाला जा रहा था. सरकार ट्रंपआरएक्स नाम से एक नई वेबसाइट लॉन्च की है, जहां से अमेरिकी नागरिक सीधे दवाइयां खरीद सकेंगे. व्हाइट हाउस अधिकारियों के अनुसार, फाइजर इस योजना के तहत अपनी कुछ दवाओं की कीमतें घटाने और डायरेक्ट सेल शुरू करने जा रही है.

Donald Trump

US President Donald Trump

विज्ञापन

अमेरिका में दवाइयों के दाम कम होने वाले हैं. बताया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन दवा कंपनियों पर दवा के दाम कम करने के लिए दबाव बना रहा है. जिसके बाद एक नई वेबसाइट लॉन्च की गई है. व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को इसकी घोषणा करने वाले है कि फाइजर संयुक्त राज्य अमेरिका में अपनी कई दवाओं की कीमतें कम करने की योजना बना रहा है.

अधिकारी ने बताया कि व्हाइट हाउस अमेरिकियों के लिए दवाइयां खरीदने हेतु एक डायरेक्ट वेबसाइट लॉन्च की गई है. जिसका नाम ट्रंपआरएक्स है. इसी वेबसाइट के जरिए फाइजर अपनी कुछ दवाओं की बिक्री सीधे ग्राहकों को करेगा.

विज्ञापन

17 कंपनियों को ट्रंप ने लिखा पत्र

अधिकारी ने बताया कि न्यूयॉर्क स्थित दवा निर्माता कंपनी अनुसंधान एवं विकास तथा घरेलू विनिर्माण पर 70 बिलियन डॉलर के निवेश की भी घोषणा करेगी. बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने जुलाई में 17 प्रमुख दवा कंपनियों को पत्र भेजकर आग्रह किया था कि दवाओं की कीमतें विदेशों में दी जाने वाली कीमतों के बराबर की जाएं. इस नीति को राष्ट्रपति ने मोस्ट फेवरेट नेशन प्राइसिंग कहा है. ट्रंप की इस नीति को अपनाने वाली फाइजर पहली कंपनी होगी. हालांकि फाइजर की तरफ से इस पर कोई जवाब नहीं दिया गया है.

अमेरिकी स्वास्थ्य सचिव ने पिछले महीने कैबिनेट की बैठक में कहा था कि अमेरिका इन कंपनियों के साथ व्यक्तिगत स्तर पर बातचीत कर रहा है. ट्रंप ने मई में एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें दवा निर्माताओं से अमेरिकी दवाओं की कीमतों को विदेशों के बराबर करने की मांग की गई थी. उन्होंने कहा था कि यदि कंपनियां इसका पालन नहीं करती हैं तो सरकार कीमतों को कम करने के लिए नियम बना सकती है. तब कहा गया था कि इसके लिए सरकार विदेश से दवाओं को आयात भी कर सकती है.

विज्ञापन

इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दोहराया है कि उनका सबसे पसंदीदा शब्द है टैरिफ. टैरिफ की वजह से अमेरिका को बहुत फायदा हो रहा है. देश को पैसे मिल रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुझे टैरिफ बहुत पसंद हैं. बहुत सुंदर शब्द है, लेकिन अब मुझे यह कहने की इजाजत नहीं है. इससे हम बेतहाशा अमीर होते जा रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट में हमारा एक बड़ा मामला है, लेकिन मैं कल्पना भी नहीं कर सकता क्योंकि दूसरे देशों ने हमारे साथ यही किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ