अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने झूठ और बड़बोलेपन के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। वे बार-बार भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर झूठा दावा करते रहते हैं। अब उनका एक और झूठ सामने आया है। उन्होंने अपने ओवल ऑफिस में दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति के सामने श्वेत किसानों के नरसंहार की फोटो दिखाने की बजाय अफ्रीकी देश कांगो की फोटो दिखा दी।
न्यूज एजेंसी ने दिखाई सच्चाई
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप जिसे दक्षिण अफ्रीका में श्वेत किसानों की सामूहिक नरसंहार की तस्वीर बता रहे थे, वो कांगो में गृह युद्ध के बाद पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे रिलीफ वर्कर्स की थी। बता दें कि ट्रंप ने ओवल ऑफिस में साउथ अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा को कहा कि गोरे किसानों के साथ अत्याचार हो रहा है। इस पर रामाफोसा ने कहा कि नरसंहार के आरोप झूठे हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति से कहा कि दक्षिण अफ्रीका में सभी नस्लों के लोग हिंसा से पीड़ित हैं। बता दें कि ट्रंप इससे पहले हाल ही के दिनों और भी कई बड़े और झूठे दावे कर चुके हैं।
सीजफायर पर 7 बार किया दावा
ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर बार-बार झूठ बोला है। वे अब तक 7 बार ये बात कह चुके हैं कि उन्होंने ही भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोकने का काम किया है। अगर वे नहीं होते तो दोनों देशों में परमाणु युद्ध हो सकता था। हालांकि इन बयानों के अगले दिन ट्रंप पलट गए और उन्होंने कहा कि मैंने कोई सीजफायर नहीं करवाया है। हालांकि इस बयान के एक दिन बाद उन्होंने फिर मध्यस्थता वाला बयान दे दिया।
ये भी पढ़ेंः ‘पानी रोका तो सांसें छीन लेंगे…’, ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी नहीं सुधरा पाकिस्तान, फिर दी गीदड़भभकी
कश्मीर विवाद पर दिया था बेतुका बयान
इससे पहले ट्रंप भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर के मुद्दे को 1 हजार साल से अधिक पुराना बता चुके हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच कश्मीर को लेकर हजारों सालों से विवाद चल रहा है। जबकि सच्चाई तो यह है कि दोनों देशों के बीच विवाद 1947 में दोनों देशों के विभाजन के बाद शुरू हुआ है। ट्रंप के एक हजार साल वाले बयान के आधार पर कश्मीर पूरा एक ही था।
ये भी पढ़ेंः बांग्लादेश सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस दे सकते हैं इस्तीफा, सामने आई ये बड़ी वजह
संबंधित खबरें
'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
2 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
2 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
2 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
2 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
3 hrs agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
11 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
11 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
13 hrs agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
21 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines