World News in Hindi: अमेरिका के मिशिगन से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कर्मचारी ने कंपनी के डायरेक्टर पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में कंपनी के डायरेक्टर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को अरेस्ट कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
मामले में पुलिस ने बताया कि नाथन महोनी नामक एक शख्स मंगलवार की सुबह एंडरसन एक्सप्रेस नामक कंपनी के ऑफिस में घुसा और कंपनी के डायरेक्टर पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी कर्मचारी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने के एक घंटे के भीतर आरोपी को अरेस्ट कर लिया।
ये भी पढ़ेंः ‘महिलाएं फूल हैं, नौकरानियां नहीं’, सर्वोच्च लीडर खामेनेई बोले- ईरान अधिकारों पर अकुंश लगा रहा
जानें क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार चाकू डायरेक्टर एरिक डेंसलो को पसलियों के ठीक नीचे उनके दाहिने हिस्से पर लगा। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि घटना के बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई। उन्हें ठीक होने में कुछ समय लग सकता है। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार महोनी को बुधवार सुबह कोर्ट में पेश किया गया, जहां उस पर हत्या के इरादे से हमला करने और पुलिस अधिकारी को चकमा देकर भागने का आरोप लगाया गया है। ऐसे में अगर वह दोषी पाया जाता है तो उसे आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।
फिलहाल पुलिस महोनी के संबंध में और जानकारी जुटा रही है। वहीं कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि महोनी शांत स्वभाव का था उसने कपंनी में केवल दो सप्ताह तक काम किया था। ऐसे में पुलिस उसके चाकू मारने की घटना से हैरान है।
ये भी पढ़ेंः प्लेन क्रैश का दहशत भरा वीडियो, अर्जेंटीना में 30000 फीट ऊंचाई से गिरा, जमीन से टकराते ही धमाका और भड़की आग
संबंधित खबरें
'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
2 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
8 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
12 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
13 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
15 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
18 hrs agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
1 day agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
1 day agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
1 day agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines