प्लेन क्रैश का दहशत भरा वीडियो, अर्जेंटीना में 30000 फीट ऊंचाई से गिरा, जमीन से टकराते ही धमाका और भड़की आग

Plane Crash Video Viral: प्लेन क्रैश का वीडियो वायरल हुआ है। विमान जमीन पर गिरा और धमाके के बाद उसमें आग लग गई, जिसमें वह जलकर राख हो गया। हादसे में 2 लोग जिंदा जलने से मारे गए हैं। विमान एयरपोर्ट के पास रिहायशी इलाके में गिरा। आइए जानते हैं कि हादसा कब-कहां और कैसे हुआ?

Plane Crash

आग से आस-पास के घरों को भी नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन

Plane Crash Video Viral: सोशल मीडिया पर प्लेन क्रैश का वीडियो वायरल हुआ है। करीब 30000 फीट की ऊंचाई से एक प्लेन अचानक जमीन पर आ गिरा और टक्कर लगते ही जोरदार धमाके के बाद विमान ने आग पकड़ ली। हादसे में विमान में सवार पायलट और सह पायलट जिंदा जलकर मारे गए। लोगों ने विमान को पलटियां खाते हुए आसमान से जमीन पर गिरते देखा और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। हादसा अर्जेंटीना में हुआ और सैन फर्नांडो हवाई अड्डे के पास बॉम्बार्डियर चैलेंजर 300 क्रैश हुआ है।

विमान जमीन पर गिरते समय एक बिल्डिंग से भी टकराया। विमान एयरपोर्ट के पास जोस टेरी और चार्लिन के चौराहे के पास एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान में आग की लपटें देखकर लोगों में दहशत फैल गई थी। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को हादसास्थल से निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया, क्योंकि विमान की टक्कर से बिल्डिंग और आस-पास के कई घरों को भी नुकसान पहुंचा। कई घरों में आग की चिंगारियां गिरी और उनमें आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने इलाके को सील करके विमान में लगी आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

 

कुछ लोगों ने किराये पर लिया था विमान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बॉम्बार्डियर चैलेंजर 300 का रजिस्ट्रेशन नंबर पंजीकरण LV-GOK पुंटा डेल एस्टे से आया था। इसे कुछ लोगों ने किराये पर लिया था, जिन्हें उरुग्वे जाना था। विमान उन लोगों को उरुग्वे के एक समुद्र तटीय शहर में छोड़कर वापस लौट रहा था कि अचानक पायलट ने कंट्रोल खो दिया और फिर विमान पलटियां खाते हुए जमीन की ओर जाने लगा। इससे पहले कि वह ATC से कॉन्टैक्ट कर पाता, विमान जमीन से टकरा गया।

विज्ञापन

हादसा विमान में टेक्निकल फॉल्ट के कारण हुआ होगा, लेकिन हादसे के कारणों का पता ब्लैक बॉक्स जांचने के बाद ही पता चल पाएगा। हादसे में मारे गए दोनों लोगों के अवशेष कब्जे में ले लिए हैं। जिस कंपनी का विमान था, उसके अधिकारी भी हादसास्थल पर पहुंचे। कंपनी के इंजीनियर्स भी विमान की चैकिंग करने पहुंचे, ताकि हादसे के कारण पता चल पाएं। हादसे में मारे गए पायलट और सह-पायलट की पहचान 35 वर्षीय अगस्टिन ओरफोर्ट और 44 वर्षीय मार्टिन फर्नांडीज लोजा के रूप में हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ