Camborne Parents Slam School for Punishing Kids: बच्चों को होमवर्क न करने या किसी और गलती पर स्कूल में सजा मिलती तो देखी होगी, लेकिन एक स्कूल ने तो हद ही पार कर दी। इंग्लैंड के कॉर्नवॉल में कैंबोर्न साइंस एंड इंटरनेशनल एकेडमी ने कुछ ऐसा किया, जिसके बाद उसे चौतरफा आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। पेरेंट्स का कहना है कि उनके बच्चों को बाथरूम ब्रेक के लिए पूछने, लू के दौरान ब्लेजर हटाने और पेंसिल केस भूल जाने के लिए दंडित किया जा रहा है। स्कूल में कथित तौर पर नियम तोड़ने के लिए एक दिन में लगभग 100 छात्रों पर एक्शन लेने के बाद अभिभावकों ने ये आलोचना की है। कॉर्नवॉल में कैंबोर्न साइंस एंड इंटरनेशनल एकेडमी की इस कठोर हिरासत को ‘रिफ्लेक्शन टाइम’ के रूप में भी जाना जाता है।
जम्हाई लेने के लिए सजा दी गई
कुछ माता-पिता का आरोप है कि उनके बच्चों को पर्याप्त ध्यान न देने या डेस्क पर हाथ रखने के कारण सस्पेंड कर दिया गया। एक अन्य ने दावा किया कि उनके बच्चे को जम्हाई लेने के लिए सजा दी गई। वहीं जेम्मा ट्रेसिडर का दावा है कि उनके बेटे ने स्कूल में अपने पहले सप्ताह के दौरान केवल आधा दिन ही पढ़ाई में बिताया। उसने कहा कि सेशन के दूसरे दिन क्लास में दो मिनट देर से आने के कारण उसे बाहर भेज दिया गया। स्थिति तब बिगड़ गई जब वह बाथरूम ब्रेक के कारण अपनी ‘रिफ्लेक्शन एक्टिवटी’ को पूरा नहीं कर पाया। ऐसे में उसे सस्पेंड कर दिया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके बेटे के एक शिक्षक ने स्वीकार किया कि पिछले सप्ताह सिर्फ एक दिन में 30 से अधिक छात्रों को निलंबित कर दिया गया था।
साढ़े तीन घंटे तक वॉशरूम यूज करने की इजाजत नहीं दी गई
कॉर्नवाल लाइव की रिपोर्ट के अनुसार, माता-पिता लॉरा और जूलियन वार्ड ने नियमों के कारण अपने बेटे को स्कूल से निकाल लिया है। वार्ड का दावा है कि उनके बेटे को साढ़े तीन घंटे तक वॉशरूम यूज करने या लंच करने की इजाजत नहीं दी गई। उसने कहा कि उनके बेटे को खूब परेशान किया गया। इस सख्ती को लेकर 1,400 से अधिक छात्रों ने फेसबुक ग्रुप बना लिया है। जो स्कूल और नियमों में बदलाव का आह्वान कर रहे हैं। कई छात्रों ने अपने पिछले अनुभवों के बारे में भी बात की है। उन्होंने दावा किया है कि सख्त नियमों ने उनके जीवन को दयनीय बना दिया है।
मामूली कारणों से ‘रिफ्लेक्शन’ के लिए भेजा गया
माता-पिता ताशा फेयरी ने कहा कि उनके दोनों बच्चों को कार्यकाल की शुरुआत के बाद से मामूली कारणों से ‘रिफ्लेक्शन’ के लिए भेजा गया। ताशा ने कहा- “यह उसके लिए बहुत भयानक परिवर्तन रहा है।” “उन्हें इस तरह की चीजों के लिए दंडित नहीं किया जाना चाहिए। उन्हें सकारात्मक तरीके से प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।”
स्कूल के प्रवक्ता ने दिया ये बयान
वहीं इस मामले में स्कूल के एक प्रवक्ता ने कहा- “एक अकादमी के रूप में हम एक सीखने के माहौल को बढ़ावा देने की कोशिश करते हैं। हमारे अधिकांश छात्र शुरुआत से ही उच्च मानकों को अपनाते हैं। शैक्षणिक वर्ष में हमें कुछ छात्रों को मौजूदा नियमों की याद दिलानी पड़ी। एकमात्र नया नियम एक पारदर्शी पेंसिल केस को लेकर बनाया गया है। हालांकि व्यक्तिगत परिस्थितियों पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।”
संबंधित खबरें
'मुझे मार डोलो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
13 mins agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
51 mins ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
4 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
6 hrs ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
7 hrs agoकैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
8 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई फ्लाइट के वो 4 'हीरो', जिन्होंने प्लेन क्रैश की कोशिश को किया नाकाम, पायलट की बचाई जान
10 hrs agoPlane Hijack: क्या होता है प्लेन हाईजैक अलर्ट कोड? फ्लाइट में इमरजेंसी का पता चलते ही ग्राउंड पर क्या लिया जाता एक्शन
11 hrs agoFlyDubai विमान में पायलट के हाथ में कहां से आया चाकू? जानें 'इन फ्लाइट' हथियारों की पूरी सच्चाई
12 hrs ago'ISIS पर जीत निर्णायक', 23 साल बाद अमेरिकी सेना की आखिरी टुकड़ी ने छोड़ा ईराक, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines