फेमस स्काइडाइवर की दर्दनाक मौत, दोस्त ने रिकॉर्ड किया Live Video

British Skydiver Dies in Pattaya Parachute Fail Video: जब स्काइडाइवर ने छलांग लगाई तो उसका पैराशूट नहीं खुला।

skydiver dies in pattaya

थाईलैंड में एक स्काइडाइवर की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन

British Skydiver Dies in Pattaya Parachute Fail Video: थाईलैंड के पटाया से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, यहां एक अनुभवी स्काइडाइवर की 29 मंजिला इमारत से कूदने पर मौत हो गई।

दरअसल, जब 33 साल के नैथी ओडिनसन इमारत से कूदे तो उनका पैराशूट नहीं खुल पाया। इससे वह सीधा जमीन पर गिरे और उनकी मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, पटाया के पूर्वी समुद्र तट के रिसॉर्ट में यह घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने एक व्यक्ति को पेड़ से टकराकर जमीन पर गिरते हुए देखा, फिर पुलिस को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन

मौत से पहले का वीडियो आया सामने

पैराशूटिस्ट की मौत से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है। ये वीडियो उसके दोस्त ने रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में वह पैराशूट हाथ में लिए बिल्डिंग के ऊपर नजर आ रहे हैं। शख्स के पास से नीला पैराशूट मिला है। कुछ लोगों ने बताया कि वह दोस्तों के साथ ऊपरी मंजिल पर आए थे। वे लोग बेस जंपिंग का वीडियो बना रहे थे।

युवाओं में लोकप्रिय हो रहा है खेल

पिछले कुछ समय से ये स्पोर्ट दक्षिण पूर्व एशिया में रहने वाले युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। जिसमें विमान के बजाय हाई राइज अपार्टमेंट या फिर बिल्डिंग से पैराशूट के साथ कूदना शामिल है। ये भी सामने आया है कि कुछ लोग सोशल मीडिया फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए भी इस खेल को अपना रहे हैं। ये युवा फॉलोअर्स की संख्या से अच्छा खासा पैसा भी कमाते हैं।

विज्ञापन

हालांकि इस एडवेंचर एक्टिविटी में गलती की गुंजाइश बहुत कम होती है। खास बात यह है कि स्काइडाइविंग की तुलना में इसमें मौत के मामले ज्यादा सामने आए हैं। करीब दो साल पहले फ्रांस में बेस जंपिंग के बाद एक ब्रिटिश नागरिक की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ