दुनिया का सबसे 'अनोखा' प्रधानमंत्री, सप्ताह में एक दिन डॉक्टर बनता, फ्री में इलाज और ऑपरेशन करता

Bhutan PM Dr. Lotay Tshering Every Saturday Work as Doctor: पीएम लोटे शेरिंग अपने बीजी शिड्यूल में भी हर शनिवार को लोगों का इलाज करते हैं।

image - 2023-11-09T132937.810

Bhutan PM Dr. Lotay Tshering Every Saturday Work as Doctor: आज तक आपने ऐसे कई देश के लोकप्रिय पीएम के बारे देखा और सुना होगा। जो लोगों के दिलों में एक खास जगह रखते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पीएम मिलाने जा रहे हैं जिसके दिल देश की जनता रहती है। हम बात कर रहे हैं कि भारत के पड़ोसी देश भूटान के निववर्तमान पीएम लोटे शेरिंग (Lotay Tshering) की। पीएम लोटे शेरिंग राजनेता होने के साथ-साथ एक सर्जन (डॉक्टर) भी है।

विज्ञापन

हर शनिवार पीएम बन जाते हैं डॉक्टर

पीएम लोटे शेरिंग अपने बीजी शिड्यूल से टाइम निकलकर हर शनिवार को देश के लोगों का इलाज भी करते हैं। पीएम लोटे शनिवार का पूरा दिन भूटान के बीमार लोगों का इलाज करने बिताते हैं। इस दौरान पीएम कम डॉ. शेरिंग लोगों को OPD सेवा देने के साथ-साथ जरूरी सर्जरी भी करते हैं।

विज्ञापन

मुझे ऑपरेशन करना पसंद है: पीएम

पीएम लोटे शेरिंग कहते हैं कि उनके लिए लोगों का इलाज करना तनाव-मुक्त करने वाला काम है। इस विषय पर बात करते हुए पीएम लोटे शेरिंग ने कहा कि “कुछ लोग गोल्फ खेलते हैं, कुछ तीरंदाजी करते हैं और मुझे ऑपरेशन करना पसंद है। फिलहाल, इस काम के लिए मैं बस अपना वीकेंड दे पा रहा हूं।”

विज्ञापन

2001 में MBBS की पढ़ाई पूरी

लोटे शेरिंग नवबंर 2018 में भूटान के पीएम बने थे। उन्होंने 2001 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश के ढाका में बंगबंधु शेख मुजीब मेडिकल विश्वविद्यालय से सर्जरी में पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद लोटे शेरिंग अमेरिका के विस्कॉन्सिन के मेडिकल कॉलेज से मूत्रविज्ञान पर स्टडी की। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वो भूटान लौट आए। वह अपने देश में इकलौते ट्रेंड मूत्र रोग विशेषज्ञ थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ