बांग्लादेश में फिर मचा बवाल, हिंसा में अबतक 32 की गई जान, देश में लगा कर्फ्यू

Bangladesh Violence : बांग्लादेश में पिछले कुछ दिनों में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। सरकार के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है, लेकिन रविवार को प्रदर्शन ने हिंसा का रूप से लिया। इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्ती दिखाई।

Bangladesh Violence

बांग्लादेश में भड़की हिंसा।

विज्ञापन

Bangladesh Violence : भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में एक बार फिर रविवार को बवाल मच गया। लोगों की भीड़ सड़कों पर उतर आई और उन्होंने जमकर हंगामा कर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। इस हिंसा में अबतक 32 लोगों की जान जा चुकी है। इसे लेकर सरकार ने पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया।

बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले एक महीने से उनका विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इसे लेकर प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शनकारी अड़े हुए हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों की रविवार को पुलिस और सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं से भिड़त हो गई। इसके बाद मामला काफी बढ़ गया।

विज्ञापन

पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

इस पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और स्टेन ग्रेनेड भी फेंके। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी भी बरसाए। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी लाठी-डंडे लेकर आए थे। ढाका के बीच स्थित शाहबाग चौहारे पर भीड़ इकट्ठी हुई, जहां उनकी पुलिस से झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों ने प्रमुख मार्गों को भी जाम कर दिया, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का करना पड़ा।

विज्ञापन

विज्ञापन

सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी हुई झड़प

इस दौरान सत्तारूढ़ अवामी लीग के कार्यकर्ता भी मौजूद थे और उनका प्रदर्शकारियों से आमना-सामना हो गया। इस हिंसा में 32 लोगों की मौत हो गई। इसे लेकर शेख हसीना सरकार ने अनिश्चितकाल के लिए पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया। इस दौरान उग्र प्रदर्शकारियों ने कुछ कार्यालयों पर भी हमला किया था, क्योंकि उन्होंने पहले ही लोगों से काम नहीं जाने की अपील की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ