Bangladesh 30,000 Hindu Protest: बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद हालात काफी खराब हैं। अल्पसंख्यकों पर हो रहा अत्याचार किसी से छिपा नहीं है। वहीं अब हिंदुओं ने यूनुस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 30 हजार से ज्यादा हिंदू बांग्लादेश की सड़कों पर उतर गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सामने कुछ मांगे रखी हैं। बांग्लादेश में प्रदर्शन करने उतरे हिंदुओं का कहना है कि उन्हें मुस्लिमों से सुरक्षा चाहिए। साथ ही हिंदुओं पर लगे देशद्रोह के चार्ज हटाए जाने चाहिए।
चटगांव में रैली
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह धरना प्रदर्शन बांग्लादेश के दक्षिणी-पूर्वी हिस्से में स्थित चटगांव में हो रहा है। दूर-दूर तक सड़कें भीड़ से खचाखच भरी नजर आ रही हैं। हिंदुओं की यह विशाल रैली देश-विदेश में काफी सुर्खियां बटोर रही है। सभी लोग सड़कों पर नारेबाजी करते हुए नई सरकार के सामने मांग पूरी करने की अपील कर रहे हैं। हिंदुओं का हुजूम देखने के बाद चटगांव की सड़कों पर भारी संख्या में बांग्लादेशी पुलिस और सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। खबरों की मानें तो चटगांव के अलावा भी बांग्लादेश में कई जगहों पर धरना प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ट्रंप ने ‘हिंदुत्व’ को बचाने का लिया संकल्प! धर्म विरोधी एजेंडा चलाने वालों से कही लड़ने की बात
हिंदू आबादी 8 फीसदी
हिंदुओं का कहना है कि अगस्त से लेकर अब तक हिंदुओं पर हजारों हमले हो चुके हैं। जब से प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से हटाया गया है, तभी से बांग्लादेश में अस्थिरता का माहौल है। नोबल शांति पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस की अगुवाई में अंतरिम सरकार चल रही है। बांग्लादेश में मुस्लिमों की आबादी 91 प्रतिशत है, वहीं हिंदू जनसंख्या मात्र 8 फीसदी बची है।
2000 से ज्यादा हमले
4 अगस्त 2024 को बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद से ही न सिर्फ हिंदू बल्कि बौद्ध, ईसाई और सिख समेत तमाम अल्पसंख्यकों का नरसंहार जारी है। 4 अगस्त के बाद से बांग्लादेश में हिंदुओं पर 2000 से ज्यादा हमले हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र समेत कई एजेंसियों ने यूनुस सरकार को मानवधिकार की रक्षा की कड़ी हिदायत दी है।
डोनाल्ड ट्रंप ने उठाया मुद्दा
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की कहानी वैश्विक मंचो पर भी सुनाई दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का जिक्र किया था। डोनाल्ड ट्रंप ने दिवाली की बधाई का ट्वीट शेयर करते हुए यह मुद्दा उठाया था।
यह भी पढ़ें- विमानों को मिल रही बम धमकियों के बीच बड़ा एक्शन, IPS अमृत मोहन प्रसाद ने संभाली BCAS की कमान
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
9 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
14 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
16 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
17 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
19 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines