Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

‘अमेरिकी जंगी बेड़े को समंदर में डुबो देंगे’, ट्रंप के सैन्य मौजूदगी बढ़ाने पर खामेनेई का पलटवार

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध की आहट सुनाई देने लगी हैं. अमेरिका और ईरान के बीच जुबानी जंग अब सैन्य शक्ति प्रदर्शन में बदलती दिख रही है. ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने सोशल मीडिया पर आक्रामक तस्वीर शेयर कर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं, जिसमें अमेरिका का शक्तिशाली एयरक्राफ्ट डूबा दिखाया है.

Author
Edited By : Vijay Jain Updated: Feb 18, 2026 10:13
Ayatollah Khamenei

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है कि उनके पास ऐसे हथियार मौजूद हैं, जो अमेरिकी जंगी बेड़े को समंदर में ही डुबो सकते हैं. यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी को काफी बढ़ा दिया है. पिछले 24 घंटों में ही अमेरिका ने 50 से अधिक आधुनिक लड़ाकू विमान तैनात किए हैं, जिनमें एफ-22, एफ-35 और एफ-16 जैसे घातक विमान शामिल हैं. साथ हवाई ईंधन भरने वाले कई टैंकर भी भेजे गए हैं, जो लंबे समय तक चलने वाले सैन्य अभियान की तैयारी का संकेत देते हैं. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि उन्होंने कई उन्नत युद्धपोत मध्य पूर्व की ओर रवाना कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें: मेज पर बातचीत, समंदर में मिसाइल… अमेरिका से वार्ता के बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में किया शक्ति प्रदर्शन

---विज्ञापन---

अमेरिकी राष्ट्रपति के बयानों पर तंज

खामेनेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति के बयानों पर तंज कसते हुए लिखा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बार-बार कहते हैं कि उन्होंने ईरान की ओर युद्धपोत भेजा है. उन्होंने कहा, “बेशक, युद्धपोत एक खतरनाक सैन्य हथियार है, लेकिन उस युद्धपोत से भी कहीं ज्यादा खतरनाक वह हथियार है जो इसे समुद्र की तलहटी में पहुंचा सकता है.” खामेनेई की इस पोस्ट में अमेरिका के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड को पानी में डूबा हुआ दिखाया गया है, जिसमें एक कब्र का प्रतीक भी लगा है. यह पोस्ट ईरान की मजबूत रक्षा क्षमताओं और जवाबी कार्रवाई की तैयारियों को रेखांकित करती है.

जिनेवा वार्ता: रेड लाइन्स पर फंसा पेंच

दोनों देशों के बीच एक तरफ जहां तनाव बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ कूटनीतिक रास्ते भी तलाशे जा रहे हैं. ओमान की मध्यस्थता से जिनेवा में परमाणु कार्यक्रम को लेकर दूसरे दौर की बातचीत को ईरानी विदेश मंत्री ने सकारात्मक बताया. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्पष्ट किया कि हालांकि कुछ सहमति हुई है, लेकिन ईरान अभी भी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा तय की गई ‘रेड लाइन्स’ को मानने को तैयार नहीं है. फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से बयानबाजी और सैन्य तैयारियां जारी हैं, जिससे मध्य पूर्व में स्थिति और गंभीर हो गई है. ईरान के इस बयान से साफ संकेत मिलता है कि वह किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: दुनिया का सबसे खतरनाक हथियार तैयार कर रहा है ईरान, कांप जाएंगे अमेरिका-इजरायल!

First published on: Feb 18, 2026 10:13 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.