मेज पर बातचीत, समंदर में मिसाइल… अमेरिका से वार्ता के बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में किया शक्ति प्रदर्शन

इस वार्ता की मध्यस्थता ओमान कर रहा है. ताजा वार्ता संयुक्त राष्ट्र में ओमान के राजदूत के आवास पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई. अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को सुलझाने की ये नई कोशिश है.

Iran

अमेरिका से जारी तनाव के बीच ईरान ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य में मिसाइलें दागकर अपना शक्ति का प्रदर्शन किया. ईरानी सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को सैन्य अभ्यास के लिए इस रणनीतिक जलमार्ग को आंशिक रूप से बंद कर दिया था. ईरानी सेना यह तब कर रही थी, जब वाशिंगटन और तेहरान के बीच जेनेवा में करीब तीन घंटे तक वार्ता हुई है.

विज्ञापन

इस वार्ता मध्यस्थता ओमान कर रहा है. ताजा वार्ता संयुक्त राष्ट्र में ओमान के राजदूत के आवास पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई. अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को सुलझाने की ये नई कोशिश है. यह वार्ता मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य मौजूदगी और ईरान के सैन्य अभ्यास के बीच हुई. तेहरान के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने किया.

विज्ञापन

ईरान के भीतर और उसके तट से मिसाइलों दागी गईं. इन मिसाइलों नें हॉर्मुज जलडमरूमध्य में टारगेट को निशाना बनाया. इसके साथ ही ईरान के विशिष्ट रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने सैन्य अभ्यास किया. अधिकारियों ने लाइव-फायर अभ्यास के दौरान सुरक्षा के लिए जलमार्ग के कुछ हिस्सों को अस्थायी रूप से बंद करने का भी ऐलान किया.

विज्ञापन

इससे पहले ओमान में वार्ता हुई थी. हालांकि, ईरान ने इसे अच्छी शुरुआत बताया था. लेकिन उसके बाद भी दोनों देशों में तनाव बरकरार था. एक ओर अमेरिका ने मध्य-पूर्व इलाके में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी थी, वहीं दूसरी ओर ईरान ने उन जलक्षेत्रों में मिसाइल और समुद्री अभ्यास किए, जहां से ग्लोबल ऑयल सप्लाई का करीब पांचवां हिस्सा गुजरता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ