राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका-नाटो संबंधों में तनाव के बीच बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने नाटो की सैन्य समिति में अमेरिकी प्रतिनिधि नौसेना वाइस एडमिरल शोशना चैटफील्ड को बर्खास्त कर दिया है। हालांकि, इसका कोई कारण नहीं बताया गया, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि ऐसा करने के पीछे उनकी टिप्पणियां हैं, जो बल में विविधता (Diversity in the force) का समर्थन करती हैं। उनकी बर्खास्तगी नए राजदूत की पुष्टि और नाटो डिफेंस टॉक के साथ की गई है।
क्यों किया बर्खास्त?
डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो की सैन्य समिति में अमेरिकी प्रतिनिधि को बर्खास्त कर दिया है। रॉयटर्स और पोलिटिको के मुताबिक, उनको पद से हटाने के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, कहा जा रहा है कि यह फैसला उनकी टिप्पणियों के चलते किया गया है। आपको बता दें कि कई विदेशी तैनाती के साथ एक कैरियर हेलीकॉप्टर पायलट के रूप पर वह नौसेना युद्ध कॉलेज की पहली महिला अध्यक्ष बनी थीं।
ये भी पढ़ें: 50 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगा देंगे…डोनाल्ड ट्रंप की चीन को धमकी; दिया ये अल्टीमेटम
कौन हैं शोशना चैटफील्ड?
59 साल की शोशना चैटफील्ड 2019 में नेवल वॉर कॉलेज की अध्यक्ष के रूप में अपनी टिप्पणियों के बाद रूढ़िवादियों से आलोचना का सामना करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने विविधता और बातचीत के महत्व पर जोर दिया था। शोशना सैन्य रैंकों के अंदर विविधता और सम्मान की वकालत करने के लिए जानी जाती हैं। वह एक अनुभवी हेलीकॉप्टर पायलट भी हैं। शोशना ने ब्रुसेल्स (2015-2017) में उप सैन्य प्रतिनिधि और मॉन्स, बेल्जियम में नाटो के मिलिटरी हेडक्वार्टर में सीनियर मिलिटरी सहयोगी समेत कई प्रमुख भूमिकाएं निभाईं हैं। द पेंटागन एबॉर्शन ट्रेवल पॉलिसी पर सीनेटर टॉमी ट्यूबरविले द्वारा उनके नामांकन पर रोक लगाने के बाद, उन्हें वाइस एडमिरल के पद पर प्रमोट किया गया।
ये भी पढ़ें: ट्रंप के टैरिफ से IPhone होगा महंगा! जानें कितने बढ़ सकते हैं दाम?
संबंधित खबरें
होर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
42 mins agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
9 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
9 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
13 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
14 hrs agoLIVE: यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी ने दिल्ली में की अहम बैठक
14 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
22 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
1 day agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
1 day agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines