50 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगा देंगे...डोनाल्ड ट्रंप की चीन को धमकी; दिया ये अल्टीमेटम

अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ चीन ने 34 फीसदी टैक्स लगाने का फरमान जारी किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस फैसले पर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने चीन को कड़ी धमकी दी है। मामला क्या है, विस्तार से इसके बारे में जान लेते हैं?

donald trump

डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग।

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और चीन समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति के फैसले पर पलटवार करते हुए अमेरिका से आयात होने वाले सामान पर 34 फीसदी टैरिफ (टैक्स) लगाने का ऐलान किया था। इस फैसले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भड़क गए हैं। उन्होंने चीन को एक बार फिर धमकी दी है कि अगर ड्रैगन ने जवाबी कार्रवाई का फैसला वापस नहीं लिया तो यूएस चीन से आयात होने वाले सामान पर 9 अप्रैल से 50 फीसदी टैरिफ लगाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप ने 8 अप्रैल की डेडलाइन बीजिंग को दी है। ट्रंप ने साफ किया कि अमेरिका उन देशों से भी बातचीत करेगा, जो इस तरह का फैसला लेना चाह रहे हैं। चीन को हर हाल में अपना फैसला वापस लेना होगा। बीजिंग ने ट्रंप के आदेशों के बाद अमेरिकी सामान पर सख्ती दिखाते हुए 34 फीसदी टैरिफ लगाने का फैसला लिया है। माना जा रहा है कि यह कदम ट्रंप के पिछले हफ्ते घोषित ‘लिबरेशन डे’ टैरिफ के जवाब में उठाया गया है। ट्रंप ने चीन से आने वाले सामान पर भारी टैरिफ लगाए थे। चीन ने अब जवाबी कार्रवाई की है, जिसको अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने व्यापारिक दुरुपयोग का हिस्सा बताया है।

विज्ञापन

ट्रंप ने 2 अप्रैल को किया था ऐलान

इससे पहले ट्रंप ने 2 अप्रैल को 10 फीसदी वैश्विक टैरिफ लगाने का ऐलान भी किया था। कुछ देशों पर 11 से 50 फीसदी तक रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया गया था। ट्रंप के निशाने पर मुख्य रूप से चीन था। डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार टैरिफ लगाने का फैसला व्यापारिक घाटे को कम करने और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लिया गया है। वहीं, ड्रैगन का मानना है कि अमेरिका दुनिया को धमकाने के लिए एकतरफा नीतियों को लागू करने का काम कर रहा है।

विज्ञापन

कई देशों में मची हलचल

बीजिंग के लिए जरूरी है कि वह अपने देश के हितों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए। बता दें कि अमेरिका के टैरिफ लगाने के फैसले से कई देशों के बाजारों में हलचल मची है, कई देशों के बाजार बुरी तरह गिरे हैं। कई देश अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहे हैं। चीन ही नहीं, बल्कि कनाडा, मैक्सिको और यूरोपीय संघ जैसे व्यापारिक साझेदारों के साथ भी अमेरिका का तनाव बढ़ता जा रहा है। देखने वाली बात होगी कि अपने फैसले से चीन पीछे हटेगा या यह व्यापार युद्ध और गहरा जाएगा?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ