Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

डोनाल्ड ट्रंप का पाकिस्तान को झटका, अमेरिकी नागरिकों के लिए जारी की लेवल-3 की ट्रैवल एडवाइजरी

Travel Advisory for Americans: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ दोस्ती बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं और अमेरिका विरोधी फैसले ले रहा है. पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा ही एक फैसला अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी करके लिया है.

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Jan 30, 2026 08:01
Donald Trump, Shehbaz Sharif
दोस्ती बढ़ाने के प्रयासों के बीच अमेरिका ने पाकिस्तान को झटका दिया है.

US Travel Adviosory: अमेरिका ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है, क्योंकि अमेरिका ने पाकिस्तान को लेकर अपने नागरिकों के लिए लेवल-3 की ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि अमेरिका के नागरिक पाकिस्तान जाएं तो अपनी सुरक्षा का जरूर ध्यान रखे. वे पाकिस्तान की यात्रा करने से पहले सौ बार सोचें और हो सके तो पाकिस्तान जाए ही नहीं, अन्यथा किसी परेशानी में फंस सकते हैं. आतंकी हमलों, किडनैपिंग जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: अमेरिका का पिछलग्गू बना पाकिस्तान, ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने पर अपनों ने ही उड़ाया मजाक

---विज्ञापन---

शहबाज कर रहे ट्रंप से दोस्ती की कोशिश

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, मंत्री-नेता, उच्च अधिकारी एक ओर अमेरिका के साथ दोस्ती बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. शहबाज शरीफ को पिछले दिनों कई बार राष्ट्रपति ट्रंप के साथ देखा गया. ट्रंप ने उन्हें और असीम मुनीर को मिलने के लिए वाशिंगटन भी बुलाया था. पाकिस्तान ने राष्ट्रपति ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस की मेंबरशिप भी ली हुई है, बावजूद इसके राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने नागरिकों के लिए पाकिस्तान को लेकर एडवाइजरी जारी करके पाकिस्तान को लेकर अपने विचार स्पष्ट किए हैं.

पाकिस्तान में खतरे की संभावना जताई गई

बता दें कि अमेरिका की ट्रंप सरकार ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि पाकिस्तान में अपराध, आतंकवाद, अशांति ज्यादा है, इसे ध्यान में रखते हुए ही अमेरिकी नागरिकों को चेतावनी दी गई है कि वे पाकिस्तान जाएं तो अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करके ही जाएं. अमेरिकी सरकार सोच-समझकर ही पाकिस्तान की यात्रा करने की सलाह देगी, क्योंकि वहां लोगों को किसी भी तरह के खतरे का सामना करना पड़ सकता है. किसी मामले में आपकी और आपके अपनों की जान को खतरा हो सकता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ट्रंप के पीस ऑफ बोर्ड के मेंबर बने 35 देश, कौन हैं वो देश और किसने किया सदस्य बनने से इनकार?

2 शहरों में बिल्कुल न जाने का आदेश दिया

बता दें कि अमेरिकी सरकार ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान में संभावित जोखिमों से अवगत कराया है. पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा को लेवल-4 की कैटेगरी में रखा है, जिसका मतलब है ‘डू नॉट ट्रैवल’ यानी अमेरिका के नागरिक पाकिस्तान जाएं तो इन शहरों में बिल्कुल न जाएं, क्योंकि यहां आतंकी हमलों का सबसे ज्यादा खतरा है. वैसे तो पूरे अमेरिका में ही हालात अस्थिर हैं और किसी भी शहर में किसी भी समय कुछ भी हो सकता है, इसलिए अमेरिका के लोग एहतियात बरतें.

First published on: Jan 30, 2026 06:12 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.