Petrol Diesel Price Hike: पाकिस्तान में फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, एक लीटर की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Petrol Diesel Price Hike: पाकिस्तान में महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। पहले से ही गरीबी थी और अब हाई क्लास को भी आर्थिक तंग होने लगी है, क्योंकि उनके लिए पेट्रोल-डीजल को अफोर्ड करना ही मुश्किल होने लगा है। इसकी वजह पेट्रोल-डीजल के दामों का बढ़ना है, जो पिछले एक महीने में कई बार बढ़ चुके हैं।

Pakistan Petrol Pump

पाकिस्तान में पिछले एक महीने में कई बार ईंधन महंगा हो चुका है।

Pakistan News: मिडिल ईस्ट की जंग के बीच भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान को फिर बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल-डीजल के दामों ने देशभर के लोगों का दम फूला दिया है। एक बार फिर पेट्रोल और डीजल काफी महंगा हो गया है। अब एक लीटर की कीमत इतनी हो गई है कि लोग पैदल या साइकिलों पर सफर करने को मजबूर हैं। आज 3 अप्रैल को पाकिस्तान में पेट्रोल का रेट 458 रुपये 40 पैसे और डीजल का रेट 520 रुपये 35 पैसे हो गया है, जिससे लोगों ने काफी निराशा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

25 करोड़ लोग पहले से गरीबी रेखा से नीचे

बता दें कि पाकिस्तान में महंगाई ने पहले से ही लोगों की कमर तोड़ रखी है। अब महंगे पेट्रोल-डीजल ने उन्हें सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर कर दिया है। मिडिल क्लास लोअर में और हायर क्लास मिडिल कैटेगरी में तब्दील होता जा रहा है। गरीब वर्ग के लिए लिए तो अपनी रोटी की थाली को भरना मुश्किल हो गया है। पाकिस्तान में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे का जीवन जी रहे हैं और भूखमरी का शिकार हैं। खाने की रोटी तो दूर इन लोगों के पास पीने का पानी तक नहीं है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा हुआ

बता दें कि पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल महंगा होने का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का महंगा होना है। मिडिल ईस्ट की जंग के कारण कच्चे तेल का रेट 100 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा चल रहा है। दूसरा पाकिस्तान को होर्मुज ब्लॉक होने के कारण कच्चे तेल की सप्लाई भी नहीं मिल रही है। जबकि पाकिस्तान युद्ध को खत्म कराने के लिए मध्यस्थता कर रहा है, बावजूद इसके ईरान ने राहत नहीं दी और पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के साथ गैस और दवाइयों का संकट भी गहराया।

विज्ञापन

महंगाई के बीच सब्सिडी से राहत मिल रही

बता दें कि पेट्रोल डीजल के महंगा होने के बीच देश के वित्त मंत्री ने राहत भी दी है। केंद्र सरकार ने लोगों के लिए सब्सिडी का ऐलान किया है। लोगों को इंटरसिटी माल की ढुलाई पर सब्सिडी मिलेगी। यात्रियों को सफर करने पर भी राहत मिलेगी। इसके अलावा छोटे किसानों के लिए विशेष सब्सिडी का ऐलान किया गया है। मौजूदा दर के अनुसार 1 डॉलर 278.70 पाकिस्तानी रुपये के बराबर है, जिससे आयातित कच्चा तेल और महंगा पड़ रहा है, जिससे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ