---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

नकली सिस्को उपकरण बेचने पर फंसे 19 फर्मों के CEO, काटनी होगी 6 साल की जेल

America Fake CISCO Equipment Sales Case: यूएस में नकली सिस्को उपकरण बेचने के मामले में 19 फर्मों के सीईओ के खिलाफ गाज गिरी है। सभी को दोषी पाए जाने पर 6 साल की जेल के आदेश दिए गए हैं। इन लोगों के खिलाफ साजिश, वायर धोखाधड़ी और मेल के जरिए धोखाधड़ी करने के गंभीर आरोप लगे थे।

---खबर नीचे जारी है---

CEO Onur Aksoy Gets 6 years Jail In Fraud Case: यूएस में मियामी के मशहूर टेक सीईओ ओनुर अक्सॉय को 6 साल जेल की सजा सुनाई गई है। उनके खिलाफ बड़े पैमाने पर नकली सिस्को उपकरण बेचने के आरोप लगे थे। ओनुर रॉन अक्सॉय और डेव डर्डन के नाम से भी मशहूर हैं। आरोप था कि 2013 से 2022 के बीच ओनुर ने 19 कंपनियों और ऑनलाइन स्टोरों के जरिए उन नकली सिस्को उपकरणों को रीसेल किया, जिनकी अनुमान के आधार पर एक बिलियन डॉलर से भी अधिक कीमत थी। उनको आरोप लगने के बाद जून 2023 में साजिश रचने, मेल के जरिए फ्रॉड और वायर धोखाधड़ी में दोषी पाया गया था।

यह भी पढ़ें:बस स्टॉप पर की हत्या और खा गया शव का चेहरा! पकड़ा गया तो भूत पर मढ़ दिया दोष

---खबर नीचे जारी है---

आरोप थे कि ये उत्पाद प्राथमिक नेटवर्किंग इकाई वाली फर्मों के जरिए ईबे और अमेजन से ऑनलाइन बेचे गए। नकली उपकरण सरकारी और प्राइवेट कंपनियों को बेचे गए थे। जिसके बाद अक्सॉय को अब 100 मिलियन डॉलर का हर्जाना पीड़ितों को क्षतिपूर्ति के तौर पर देना होगा। नकली उपकरण सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जगहों पर यूज किए गए। यहां तक कि कई उपकरण नौसेना, वायु सेना और सेना को भी दिए गए थे। कुछ पुर्जे लड़ाकू जेट, हेलिकॉप्टरों और गश्ती विमानों में प्रयोग किए गए। इससे संचालन में रिस्क काफी बढ़ा। कई घटिया उपकरण स्कूलों और अस्पतालों में भी सप्लाई किए गए। जांच में सामने आया था कि ये कुछ ही समय तक चले, फिर खराब हो गए।

चीन की मदद से की गई खराब उपकरणों की सप्लाई

बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने अक्सॉय के फ्रॉड का पता 2014 में ही लगा लिया था। नकली सामान जब्त कर अक्सॉय को परिचालन बंद करने को कहा गया था। लेकिन आरोपी चीनी सप्लायर्स से मिल गया और उपकरण जारी करता रहा। अमेरिकी लॉयर विकास खन्ना ने बड़े पैमाने पर घटिया उपकरणों की सप्लाई और इससे बने खतरे को लेकर काफी बहस की। जिसके बाद कोर्ट ने माना कि दूसरों को लुभावने ऑफर देकर लालच के लिए अक्सॉय ने गलत काम किया था। इसके कारण सिस्को को भी मौजूदा समय में आपूर्ति में काफी चुनौतियां मिल रही हैं। क्योंकि प्रकरण के कारण उसके असली सामान को भी संदेह की नजर से देखा जाने लगा है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 03, 2024 04:28 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola