Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

Chicago Blast: अमेरिका के शिकागो में ब्लास्ट से अफरा-तफरी, 8 लोग घायल

नई दिल्ली: अमेरिका के शिकागो शहर में जोरदार धमाका हुआ है। इस धमाके में 8 लोगों की घायल होने की खबर है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में तीन लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायलों में दो महिलाएं हैं और छह पुरुष शामिल हैं। बताया जा […]

Author
Edited By : Pankaj Mishra Updated: Sep 21, 2022 12:16
Blast in Chicago

नई दिल्ली: अमेरिका के शिकागो शहर में जोरदार धमाका हुआ है। इस धमाके में 8 लोगों की घायल होने की खबर है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में तीन लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायलों में दो महिलाएं हैं और छह पुरुष शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि ये धमाका शिकागो के एक अपार्टमेंट में हुआ है। धमाके की वजह से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि अपार्टमेंट में धमाके किस वजह से हुआ।

---विज्ञापन---

जानकारी के मुताबिक 20 सितंबर की सुबह साढ़े नौ बजे शिकागो के साउथ ऑस्टिन में 36 इकाई वाले अपार्टमेंट में हुई। शिकागो अग्निशमन विभाग के मुताबिक, मौके पर कम से कम 10 एंबुलेंस भेजी गई है। राहत बचाव का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है।

First published on: Sep 21, 2022 12:16 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.