Changes in US Currency: अमेरिका इस साल अपना 250वां स्वतंत्रता वर्ष मना रहा है। इस मौके पर अमेरिका में 2 बड़े फैसले लिए गए हैं। पहले एक खास सोने का सिक्का जारी करने की घोषणा हुई थी, जिस पर मौजूदा राष्ट्रपति ट्रंप की फोटो होगी। अब 165 साल पुरानी परंपरा खत्म करते हुए ऐलान किया गया है कि अब अमेरिकन करेंसी डॉलर पर राष्ट्रपति ट्रंप के साइन होंगे। ऐसे में 165 साल में पहली बार अमेरिकी की करेंसी में बदलाव होगा।
अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट का प्रेस नोट जारी
बता दें कि अमेरिकी सरकार की करेंसी को लेकर बदलाव की घोषणा पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं। अमेरिका के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि पद पर आसीन किसी राष्ट्रपति के साइन करेंसी पर अंकित होंगी। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने गुरुवार को इस घोषणा संबंधी प्रेस नोट जारी किया। 1861 से अब तक डॉलर पर 'ट्रेजरर ऑफ द यूनाइटेड स्टेट्स' के साइन होते थे, जिसे अब हटाया जाएगा और राष्ट्रपति ट्रंप के साइन अंकित किए जाएंगे।
ट्रंप को ईरान से मिला ‘गिफ्ट’, US प्रेसिडेंट का कैबिनेट में खुलासा, बोले- होर्मुज से निकलने दिए 10 ऑयल टैंकर
जून 2026 में नए नोट छपेंगे और रिलीज होंगे
आदेश के अनुसार, जून 2026 से 100 डॉलर के नए नोट छापेंगे। इन नए नोटों पर ही राष्ट्रपति ट्रंप और वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के सिग्नेचर होंगे। इसके बाद धीरे-धीरे करके अन्य नोट छापे जाएंगे। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि यह पहल देश की आर्थिक प्रगति और ऐतिहासिक उपलब्धी का प्रतीक होगी। US ट्रेजरर ब्रैंडन बीच ने भी ट्रंप सरकार के फैसले का समर्थन किया है और नए नोट जारी करने के मौके पर भव्य कार्यक्रम करने का प्रस्ताव दिया है।
सोने के सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की फोटो होगी
बता दें कि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की फोटो वाला सोने का सिक्का जारी करने का ऐलान किया गया था। 24 कैरेट के गोल्ड कॉइन में ट्रंप की फोटो 'रिजॉल्यूट डेस्क' पर झुके हुए और मुट्ठी भींचे हुए होगी। ट्रंप से पहले 1926 में जब अमेरिकी की आजादी के 150 वर्ष पूरे हुए थे, तब जारी हुए सिक्के पर जॉर्ज वॉशिंगटन की फोटो छपी थी, लेकिन बता दें कि अमेरिका का कानून किसी जीवित राष्ट्रपति की तस्वीर करेंसी पर छापने की अनुमति नहीं देता है।
जंग रोकने के लिए भारत पर क्यों टिका है ईरान का भरोसा? ये हैं 5 बड़े कारण
सिक्के पर ट्रंप की फोटो को मंजूरी मिलनी बाकी
हालांकि अमेरिकी 'कमीशन ऑफ फाइन आर्ट्स' ने 19 मार्च 2026 को सिक्के के डिजाइन को मंजूरी दी। लेकिन सिक्के पर ट्रंप की फोटो के लिए औपचारिक स्वीकृति मिलनी बाकी है। 4 जुलाई 1776 को अमेरिका ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की थी। अमेरिकन डिक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस को अपनाया गया था, जिसके तहत 13 अमेरिकी उपनिवेश ग्रेट ब्रिटेन से आजाद हुए थे। इसलिए हर साल 4 जुलाई को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
Changes in US Currency: अमेरिका इस साल अपना 250वां स्वतंत्रता वर्ष मना रहा है। इस मौके पर अमेरिका में 2 बड़े फैसले लिए गए हैं। पहले एक खास सोने का सिक्का जारी करने की घोषणा हुई थी, जिस पर मौजूदा राष्ट्रपति ट्रंप की फोटो होगी। अब 165 साल पुरानी परंपरा खत्म करते हुए ऐलान किया गया है कि अब अमेरिकन करेंसी डॉलर पर राष्ट्रपति ट्रंप के साइन होंगे। ऐसे में 165 साल में पहली बार अमेरिकी की करेंसी में बदलाव होगा।
अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट का प्रेस नोट जारी
बता दें कि अमेरिकी सरकार की करेंसी को लेकर बदलाव की घोषणा पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं। अमेरिका के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि पद पर आसीन किसी राष्ट्रपति के साइन करेंसी पर अंकित होंगी। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने गुरुवार को इस घोषणा संबंधी प्रेस नोट जारी किया। 1861 से अब तक डॉलर पर ‘ट्रेजरर ऑफ द यूनाइटेड स्टेट्स’ के साइन होते थे, जिसे अब हटाया जाएगा और राष्ट्रपति ट्रंप के साइन अंकित किए जाएंगे।
ट्रंप को ईरान से मिला ‘गिफ्ट’, US प्रेसिडेंट का कैबिनेट में खुलासा, बोले- होर्मुज से निकलने दिए 10 ऑयल टैंकर
जून 2026 में नए नोट छपेंगे और रिलीज होंगे
आदेश के अनुसार, जून 2026 से 100 डॉलर के नए नोट छापेंगे। इन नए नोटों पर ही राष्ट्रपति ट्रंप और वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के सिग्नेचर होंगे। इसके बाद धीरे-धीरे करके अन्य नोट छापे जाएंगे। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि यह पहल देश की आर्थिक प्रगति और ऐतिहासिक उपलब्धी का प्रतीक होगी। US ट्रेजरर ब्रैंडन बीच ने भी ट्रंप सरकार के फैसले का समर्थन किया है और नए नोट जारी करने के मौके पर भव्य कार्यक्रम करने का प्रस्ताव दिया है।
सोने के सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की फोटो होगी
बता दें कि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की फोटो वाला सोने का सिक्का जारी करने का ऐलान किया गया था। 24 कैरेट के गोल्ड कॉइन में ट्रंप की फोटो ‘रिजॉल्यूट डेस्क’ पर झुके हुए और मुट्ठी भींचे हुए होगी। ट्रंप से पहले 1926 में जब अमेरिकी की आजादी के 150 वर्ष पूरे हुए थे, तब जारी हुए सिक्के पर जॉर्ज वॉशिंगटन की फोटो छपी थी, लेकिन बता दें कि अमेरिका का कानून किसी जीवित राष्ट्रपति की तस्वीर करेंसी पर छापने की अनुमति नहीं देता है।
जंग रोकने के लिए भारत पर क्यों टिका है ईरान का भरोसा? ये हैं 5 बड़े कारण
सिक्के पर ट्रंप की फोटो को मंजूरी मिलनी बाकी
हालांकि अमेरिकी ‘कमीशन ऑफ फाइन आर्ट्स’ ने 19 मार्च 2026 को सिक्के के डिजाइन को मंजूरी दी। लेकिन सिक्के पर ट्रंप की फोटो के लिए औपचारिक स्वीकृति मिलनी बाकी है। 4 जुलाई 1776 को अमेरिका ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की थी। अमेरिकन डिक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस को अपनाया गया था, जिसके तहत 13 अमेरिकी उपनिवेश ग्रेट ब्रिटेन से आजाद हुए थे। इसलिए हर साल 4 जुलाई को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।