Afghanistan Air Strikes Pakistan: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान से 19 लोगों की मौत का बदला आखिरकर ले ही लिया। बीती रात अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर हमला किया। अफगान सेना ने 19 चौकियों पर कब्जा किया और 55 सैनिकों को ढेर कर दिया। तालिबान के नेतृत्व वाली अफगान सरकार ने यह दावा किया है। साथ ही कहा गया है कि पाकिस्तान ने हाल ही में अफगानिस्तान पर हमला करके 19 लोगों की जान ली थी। अफगान सेना की कार्रवाई उसी हमले का जवाब है।
Sixth update!
Retaliatory Operations:
Along the so-called Durand Line, heavy retaliatory offensive operations have been launched against the enemy by the Islamic Emirate of Afghanistan through the 203 Mansouri Corps and the 201 Khalid bin Walid Corps at various points in the…---विज्ञापन---— Hamdullah Fitratحمدالله فطرت (@FitratHamd) February 26, 2026
डुरंड लाइन और TTP आतंकियों का विवाद
बता दें कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 2611 किलोमीटर (1622 मील) लंबी सीमा डूरंड लाइन को लेकर विवाद चल रहा है। इस सीमा को अफगानिस्तान ने आधिकारिक तौर पर मान्यता नहीं दी है। दूसरी ओर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान आतंकी संगठन को पनाह देने का आरोप लगाया है, जो पाकिस्तान में आए दिन आतंकी हमले कर रहे हैं। इन दोनों विवादों के चलते पिछले साल दिसंबर महीने से दोनों के बीच बॉर्डर पर संघर्ष जारी है।
पाक सेना के एक मुख्यालय पर कब्जा किया
अफगानिस्तान के वाइस स्पीकर हमदुल्लाह फितरत ने दावा किया है कि 22 फरवरी को डूरंड लाइन पर पाकिस्तान ने हमला किया था, जिसके जवाब में कार्रवाई की गई है। पाक सेना के एक मुख्यालय और 19 चौकियों पर कब्जा कर लिया गया है। 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, जिनमें से 23 शव बरामद किए गए हैं। कुछ सैनिकों को जिंदा पकड़ा गया। हथियार, एक टैंक और एक हार्वेस्टर भी जब्त किया गया है। पाकिस्तान ने जितना नुकसान किया था, उससे ज्यादा नुकसान किया है।
The major headquarters of the Pakistani regime located at Anzar Sar, under the Babrak post in the Alisher–Terezi district of Khost Province, has just been captured. Dozens of soldiers are killed and wounded, and a large quantity of weapons has fallen into the hands of the Afghan…
— Hamdullah Fitratحمدالله فطرت (@FitratHamd) February 26, 2026
कई इलाकों में दोनों सेनाओं के बीच टकराव
फितरत के अनुसार, अफगान-पाक सैन्य अभियान पक्तिया, पक्तिका, खोस्त, कुनार, नूरिस्तान, नंगरहार और तोरखम गेट में जारी है। इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान द्वारा 203 मंसूरी कोर और 201 खालिद बिन वालिद कोर के जरिए डूरंड लाइन के पास पक्तिया, पक्तिका, खोस्त, कुनार, नूरिस्तान, नंगरहार प्रांतों में विभिन्न बिंदुओं पर और तोरखम गेट पर दुश्मन के खिलाफ जवाबी सैन्य कार्रवाई की गई। सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ फसीहुद्दीन फितरत अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।










