---विज्ञापन---

दुनिया में अब मचेगा हाहाकार, होर्मुज स्ट्रेट को US नेवी आज से करेगी ब्लॉक, ऐलान- ईरानी बंदरगाहों से आने-जाने नहीं देंगे

Middle East War: मिडिल ईस्ट की जंग में अब ईरान के साथ होर्मुज स्ट्रेट को लेकर टेंशन बढ़ गई है। आज से अमेरिकी सेना होर्मुज स्ट्रेट को ब्लॉक करके नाकाबंदी करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सेना को होर्मुज स्ट्रेट को ब्लॉक करने का आदेश दे दिया है।

---विज्ञापन---

मिडिल ईस्ट में अब होर्मुज स्ट्रेट को लेकर टेंशन बढ़ गई है और संकट गहरा गया है। ऐसे में भारत में कुकिंग गैस और पेट्रोल-डीजल का संकट गहरा सकता है। क्योंकि US सेंट्रल कमांड ने आज से होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह ब्लॉक करने का ऐलान किया है। नाकाबंदी करके समुद्री जहाजों को ईरान की तटीय बंदरगाहों तक जाने और वहां से आने से रोकने की घोषणा की है। नाकेबंदी भारतीय समय के अनुसार आज शाम साढ़े 7 बजे से लागू होगी। उसके बाद दुनिया में हाहाकार मच सकता है।

ईरान को टोल देने वाले जहाज रोके जाएंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर एक पोस्ट लिखी थी। पोस्ट के जरिए उन्होंने अमेरिकी नौसेना को आदेश दिया कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले उन सभी समुद्री जहाजों की पहचान की जाए, जो ईरान को टोल का भुगतान करके आवाजाही कर रहे हैं। उन्हें रोक दिया जाए और न आगे जाने दिया जाए, न ही वापस जाने दिया जाए। ईरान को जो भी टोल का भुगतान करेगा, वह अवैध टोल माना जाएगा और टोल देने वाले जहाज को आवागमन की इजाजत नहीं मिलेगी।

---विज्ञापन---

ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ेगी सीजफायर की अवधि? राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने रखी नई शर्त

ईरान की ट्रंप को होर्मुज को लेकर धमकी

वहीं ईरान ने धमकी दी है कि अगर होर्मुज स्ट्रेट तक सैन्य जहाज आए तो सीजफायर का उल्लंघन होगा। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिका का कोई सैन्य जहाज आया तो इसे सीजफायर का उल्लंघन माना जाएगा। साथ ही ट्रंप की कार्रवाई का जवाब उन्हीं की जुबानी में दिया जाएगा। होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की नौसेना का कंट्रोल है और ईरान की ‘स्मार्ट मैनेजमेंट’ का हिस्सा है। होर्मुज स्ट्रेट से तेल-गैस के जहाजों की सुरक्षित आवाजाही ईरानी सेना सुनिश्चित करेगी।

---विज्ञापन---

US सेंट्रल कमांड की नाविकों से खास अपील

US सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बयान जारी किया है कि अमेरिकी नौसेना ईरान की बंदरगाहों में आने और जाने वाले सभी समुद्री जहाजों को नाकेबंदी करके रोकेगी। लेकिन अन्य देशों की बंदरगाहों पर आने-जाने वाले जहाजों को नहीं रोका जाएगा। इसलिए समुद्री जहाजों के क्रू से आग्रह है कि वे नाविकों के लिए आधिकारिक सूचना प्रसारणों पर नजर रखें और ओमान की खाड़ी, होर्मुज स्ट्रेट के आसपास के इलाकों में काम करते वक्त ‘ब्रिज-टू-ब्रिज चैनल 16’ पर अमेरिकी नौसेना से संपर्क करें।

मिडिल ईस्ट की जंग में रूस की एंट्री, पुतिन की ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर बातचीत, मध्यस्थता कराने का दिया ऑफर

---विज्ञापन---

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और चीन की दी थी धमकी

बता दें कि रविवार को ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट लिखकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद में शांति वार्ता होर्मुज स्ट्रेट के कारण फेल हुई। इसलिए अमेरिकी नौसेना अब होर्मुज स्ट्रेट में बिछी बारूदी सुरंगों को नष्ट करके उसकी सफाई करेगी और उसे अपने कंट्रोल में लेगी। ईरान को टोल देकर होर्मुज से आवाजाही करने वाले जहाजों को रोकेगी। यहां ट्रंप का एक मकसद होर्मुज से गुजरने के लिए चीनी युआन के भुगतान का चलन रोककर चीन को सबक सिखाना भी है।

First published on: Apr 13, 2026 06:01 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola