हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar: भूकंप के झटकों से दहल उठा भूटान, 5.6 रही तीव्रता

Aaj Ki Taaza Khabar: भारतीय जनता पार्टी आज से केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर देशभर में ‘विश्वास, विकास और जनकल्याण’ जनसंपर्क अभियान चलाएगी.

विज्ञापन

Live Updates

23:47 (IST) 07 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भूटान में भूकंप के तेज झटके

भूटान में रविवार रात को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.6 की थी.

22:57 (IST) 07 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सीएम योगी ने UP पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के हित में बड़ा फैसला लिया

22:14 (IST) 07 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 12 दुकानों में लगी आग

20:14 (IST) 07 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पूर्व TMC विधायक सुजॉय हाजरा को जबरन वसूली, जालसाजी के आरोप में हिरासत में लिया गया

19:02 (IST) 07 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मिलीं ममता बनर्जी

18:52 (IST) 07 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

17:27 (IST) 07 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में एक घर में लगी आग

16:44 (IST) 07 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कल दिल्ली में होगी इंडिया गठबंधन की बड़ी बैठक

15:52 (IST) 07 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इजरायल में अंधाधुंध फायरिंग, 1 की मौत, 5 लोग घायल

मध्य इजरायल में एक संदिग्ध आतंकवादी गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए. पुलिस ने एक संदिग्ध हमलावर को मार गिराया है और इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.

15:36 (IST) 07 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने असम सरकार के नए और मौजूदा कैबिनेट मंत्रियों को 'गार्जियन डिस्ट्रिक्ट' आवंटित करने की घोषणा की

15:10 (IST) 07 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बेहतर उपलब्धता होने पर कम होंगी गैस की कीमतें- महाराष्ट्र सीएम

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नागपुर : घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'पूरी दुनिया जानती है कि युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं और दुनिया का कोई भी देश इससे अछूता नहीं है. हर देश में पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतें बढ़ी हैं... जब तक युद्ध जैसे हालात रहेंगे, तब तक ऐसा होता रहेगा, लेकिन हमने पहले भी देखा है कि कीमतें कम भी हुई हैं. जब उपलब्धता बेहतर होगी, तो कीमतें भी कम हो जाएंगी.'

watch | Nagpur | On the increase in domestic cylinder prices, Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis says, "The entire world knows that given the kind of war-like situations prevailing, no country in the world is untouched by this. Prices of petrol, diesel, and gas have… pic.twitter.com/9VWXEpx7zY

— ANI (@ANI) June 7, 2026

15:01 (IST) 07 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फायर सेफ्टी सिस्टम की कमियों को ठीक करने के लिए दिया जाएगा एक हफ्ते का समय

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना, बिहार: असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट फायर ऑफिसर अजय कुमार शर्मा ने कहा, "फायर सेफ्टी सिस्टम में पाई गई कमियों को ठीक करने के लिए इस हफ़्ते समय दिया जाएगा। पूरा सिस्टम लग जाने के बाद, फायर डिपार्टमेंट सर्टिफ़िकेट जारी करेगा... हाइड्रेंट सिस्टम, स्प्रिंकलर सिस्टम, फायर अलार्म सिस्टम और स्मोक डिटेक्टर सिस्टम में कुछ कमियां पाई गईं और पानी की टंकी की क्षमता भी कम थी। इन कमियों के बारे में उन्हें एक नोटिस भेजा जाएगा... सभी कोचिंग सेंटरों की जांच की जा रही है और उनका फायर सेफ्टी ऑडिट किया जाएगा। अगर कोई कमी पाई जाती है, तो नोटिस जारी किए जाएंगे और एक डेडलाइन तय की जाएगी..."

14:53 (IST) 07 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ-हरदोई हाईवे पर चलती फोर्ड इकोस्पोर्ट में भीषण आग, कार जलकर खाक

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ-हरदोई हाईवे पर चलती फोर्ड इकोस्पोर्ट कार में भीषण आग लग गई. मलिहाबाद के मुजफ्फरपुर गांव के पास दोपहर में हादसा हुआ. कार चालक अब्दुल बासित ने समय रहते बाहर निकलकर जान बचाई.

13:30 (IST) 07 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: RSS प्रमुख मोहन भागवत पटना पहुंचे, बिहार में है तीन दिवसीय दौरा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार में RSS प्रमुख मोहन भागवत पटना पहुंचे. वे बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर हैं.

12:05 (IST) 07 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय युवक की अमेरिका में हत्या

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तेलंगाना के एक 28 साल के भारतीय व्यक्ति की फिलाडेल्फिया में पिज्जा डिलीवर करने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना कथित तौर पर एक फर्जी ऑर्डर के कारण हुई. मृतक अमेरिका में पार्ट-टाइम पिज्जा डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम कर रहा था.

पीड़ित की पहचान अंशुल कुंचा के तौर पर हुई है. वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करता था और अतिरिक्त कमाई के लिए वीकेंड पर पिज्जा डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के तौर पर पार्ट-टाइम काम करता था.

11:27 (IST) 07 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तराखंड: चारधाम यात्रा बस पलटी, कई श्रद्धालु घायल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा बस पलट गई. इस हादसे में कई श्रद्धालु घायल हो गए. ये हादसा टिहरी गढ़वाल के पास हुआ.

10:29 (IST) 07 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुरुग्राम के अशोक विहार में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटे को गोली मारी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अशोक विहार क्षेत्र में रविवार तड़के हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई. आरोप है कि 50 वर्षीय अनिल ने अपनी पत्नी और बेटे को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. घटना आधी रात के बाद की बताई जा रही है.

10:05 (IST) 07 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CBI ने हरियाणा-चंडीगढ़ के 661 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में 6 जगहों पर छापेमारी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सीबीआई ने हरियाणा और चंडीगढ़ के सरकारी कोष की हेराफेरी से जुड़े 661 करोड़ रुपये के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक-एयू फाइनेंस बैंक धोखाधड़ी मामले में छह जगहों पर छापा मारा.

09:15 (IST) 07 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा: तिलवाड़ा के पास खाई में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गौरीकुंड हाईवे पर तिलवाड़ा के पास रविवार सुबह लगभग पांच बजे एक वाहन गहरी खाई में गिरने से पांच यात्री घायल हो गए, यात्रियों को खाई में निकालकर जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है.

जिला कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि तिलवाड़ा पेट्रोल पंप के समीप एक महिंद्रा एक्सयूवी 700 (यूपी16-डीके0856) अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे नदी किनारे पानी में जा गिरी है.

सूचना मिलते ही चौकी तिलवाड़ा और कोतवाली अगस्त्यमुनि की पुलिस टीम आवश्यक आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची. साथ ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ तथा 108 आपातकालीन सेवा को भी तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. दुर्घटनाग्रस्त वाहन में पश्चिम बंगाल से केदारनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे पांच यात्री सवार थे.

08:38 (IST) 07 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगियोनो नई दिल्ली पहुंचे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगियोनो नई दिल्ली पहुंचे. विदेश मंत्री सुगियोनो और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भारत-इंडोनेशिया संयुक्त आयोग की 8वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे.

07:42 (IST) 07 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बसपा आज देश भर में जगह-जगह कार्यक्रम करेगी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज कांशीराम की जयंती है. बसपा आज देश भर में खासकर उत्तर प्रदेश में जगह-जगह कार्यक्रम करेगी.

07:41 (IST) 07 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में आज सुबह लगी भीषण आग

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में रविवार सुबह आग लग गई. आग कोर्ट परिसर के गेट नंबर-4 के पास दूसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में लगी. कड़कड़डूमा कोर्ट कॉम्प्लेक्स पूर्वी दिल्ली का प्रमुख न्यायिक परिसर है. दिल्ली फायर सर्विस को 7 जून 2026 को सुबह 05:22 बजे आग लगने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 8 फायर टेंडर मौके पर रवाना किए, जिनमें 4 वाटर टेंडर, 1 वॉटर बाउजर, 1 बीएफटी, 1 एडवांस्ड वाटर टेंडर और 1 ब्रेथिंग सपोर्ट यूनिट शामिल थीं.

07:41 (IST) 07 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका के टोलेडो फेस्टिवल के पास गोलीबारी, कई लोग घायल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओहायो के टोलेडो में एक फेस्टिवल के पास कई लोगों को गोली मारी गई. पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही है.

Aaj Ki Taaza Khabar: भारतीय जनता पार्टी आज से केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर देशभर में ‘विश्वास, विकास और जनकल्याण’ जनसंपर्क अभियान चलाएगी. वहीं, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज झारखंड दौरे पर हैं, जहां वे पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों और बैठकों में हिस्सा लेंगे. 8 जून को होने वाली बैठक को लेकर टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी रविवार को दिल्ली पहुंचेंगी. अभिषेक बनर्जी बीती शाम ही पहुंच गए थे. आज कांशीराम की जयंती है. बसपा आज देश भर में खासकर उत्तर प्रदेश में जगह-जगह कार्यक्रम करेगी.

महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर

आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के सूत्रों के अनुसार, घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलिंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है. नई दरें 7 जून यानी आज से लागू हो गई है. कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो जाएगी. यह पिछले तीन महीनों में दूसरी बार है जब घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाए गए हैं. इससे पहले 7 मार्च को प्रति सिलिंडर 60 रुपये की वृद्धि की गई थी.

PAK के गृह मंत्री तीसरी बार पहुंचे तेहरान

पश्चिम एशिया में बढ़ते अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर कूटनीतिक पहल तेज कर दी है. पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी शनिवार को तीसरी बार ईरान की राजधानी तेहरान पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्र में शांति बहाली को लेकर महत्वपूर्ण वार्ताएं कीं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोहसिन नकवी का यह पिछले कुछ हफ्तों में ईरान का तीसरा दौरा है. पाकिस्तान इस समय दोनों देशों के बीच संवाद स्थापित करने और तनाव कम करने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहा है.

विज्ञापन

भारत में घटती जन्म दर पर एलन मस्क ने जताई चिंता

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने भारत की घटती जन्म दर को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा है कि भारत की जन्म दर अब रिप्लेसमेंट लेवल से नीचे पहुंच चुकी है, जो लंबे समय में जनसंख्या संरचना पर बड़ा प्रभाव डाल सकती है. एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट को साझा करते हुए यह टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि भारत की जन्म दर कई साल पहले ही शिक्षित वर्ग में रिप्लेसमेंट लेवल से नीचे आ चुकी है.

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola