कैलिफोर्निया में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 9 लोगों की मौत

घटनास्थल की फोटो (1)

घटनास्थल की फोटो (1)

विज्ञापन

अमेरिका: कैलिफोर्निया के मोंटेरे पार्क में एक युवक ने भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस सनसनीखेज वारदात में अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई लोगों के घायल होने की खबर है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोंटेरे पार्क में बड़ी संख्या में लोग चीनी नव वर्ष मनाने के लिए एकत्रित हुए थे।

विज्ञापन

 

अमेरिकी समय अनुसार शनिवार रात करीब 10 बजे अभी समारोह चल ही रहा था कि भीड़ पर किसी ने ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर दी।

विज्ञापन

गोलियों की आवाज से लोग चीख-पुकार मचाते हुए जान बचाने इधर-उधर भागने लगे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। फिलहाल जांच एजेंसी अभी इस घटना के हमलावरों के बारे में अधिक जानकारी नहीं दे रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

छह दिन में दूसरी घटना

जांच एजेंसी मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज आदि साक्ष्यों को खंगाल रही है। बता दें कि छह दिनों में कैलिफोर्निया में गोलीबारी की यह दूसरी घटना है। इससे पहले बीते सोमवार को यहां के गोशेन इलाके में एक घर पर गोलीबारी हुई। जिसमें 17 वर्षीय मां और छह महीने के बच्चे सहित कुल छह लोगों की मौत हुई थी। वहीं, नवंबर 2022 में अमेरिका के पेंसिल्वेनिया के फिलाडेल्फिया में ताबड़तोड़ फायरिंग में 10 लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ