जंग के बीच ईरान में पड़ी फूट? इस्तीफे की अफवाह फैली तो राष्ट्रपति पेजेशकियान ने खुद किया खंडन, चौंक जाएंगे जवाब सुनकर

Iran President Pezeshkian: ईरान के मीडिया ने दावा किया है कि राष्ट्रपति पेजेशकियान ने इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने सुप्रीम लीडर मोजतबा खोमेनेई को इस्तीफा भेजकर इसे जल्द से जल्द स्वीकार किए जाने का अनुरोध किया है।

Iran President Pezeshkian

ईरान के राष्ट्रपति ने कई मुद्दों पर नाराजगी जताते हुए इस्तीफे की पेशकश की है।

विज्ञापन

अमेरिका के साथ युद्ध और शांति समझौते के लिए वार्ता के बीच ईरान से बड़ी खबर आई है। ईरान की टॉप लीडरशिप में फूट पड़ने के संकेत मिले हैं। अफवाह फैली है कि ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान ने देश के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने तत्काल पद छोड़ने का अनुरोध किया है। चर्चा है कि वे देश और सरकार पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) के कट्टरपंथी गुटों के कंट्रोल से नाराज हैं। लेकिन उन्होंने खबर का पूर्ण खंडन कर दिया।

राष्ट्रपति ने दोहराया युद्ध लड़ने का संकल्प

तस्नीम न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति पेजेशकियान ने इस्तीफे की खबर का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि जब तक मेरे शरीर में जान है, मैं जिम्मेदारी का वहन जारी रखूंगा। या तो हम शक्ति के साथ युद्ध का संचालन करेंगे या हम शहीद हो जाएंगे। ईरानी मीडिया की एक रिपोर्ट के हवाले से फॉक्स न्यूज ने बताया था कि ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कथित तौर पर सर्वोच्च नेता के कार्यालय को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। रिपोर्ट में ईरान इंटरनेशनल के अज्ञात सूत्र का हवाला था।

विज्ञापन

इस्तीफे को लेकर किया गया ये बड़ा दावा

सूत्रों का हवाला देते हुए कहा गया था कि पेजेशकियान ने अपने लेटर में IRGC से नाराजगी जताई है। उन्होंने लिखा कि उनके प्रशासन को ईरान में महत्वपूर्ण निर्णय लेने की प्रक्रियाओं से बाहर रखा गया है, जबकि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) के कट्टरपंथी गुटों ने प्रमुख मामलों पर नियंत्रण कर लिया है। ऐसी परिस्थितियों में वे प्रभावी ढंग से शासन करने या अपने दायित्वों का निर्वाह करने में असमर्थ हैं। इसलिए वे तत्काल पद से मुक्त करने का अनुरोध सुप्रीम लीडर से करते हैं।

संचार एवं सूचना प्रसार मंत्री का बड़ा बयान

वहीं ईरान के राष्ट्रपति कार्यालय के एक अधिकारी ने इस्तीफे की खबरों को खारिज कर दिया था। राष्ट्रपति कार्यालय के संचार एवं सूचना प्रसार उप मंत्री सैयद मेहदी तबताबाई ने कहा कि किसी के भी द्वारा किए गए निराधार और विवादास्पद बयानों को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए। कुछ गुमराह तत्वों ने अफवाह फैलाई है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। जिसने भी राष्ट्रपति के इस्तीफे की अफवाह फैलाई, उसने बचकाना व्यवहार किया। इससे देश में सिर्फ झूठी धारणा को बढ़ावा मिला है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ