हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

क्या है पायल की तीसरी प्रेग्नेंसी का सच? सौतन के खोल दी पोल, फिर पापा बनेंगे Youtuber Armaan Malik?

Youtuber Armaan Malik Wife Third Pregnancy: यूट्यूबर अरमान मालिक की पहली पत्नी पायल मालिक ने तीसरी बार खुशखबरी दे दी है, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन इसी बीच कृतिका ने हालिया व्लॉग में फैंस को सच बता दिया है। पायल की प्रेग्नेंसी टेस्ट किट उनकी सौतन के हाथ लग गई है।

विज्ञापन
Youtuber Armaan Malik Wife Third Pregnancy

Youtuber Armaan Malik Wife Third Pregnancy: यूट्यूबर अरमान मालिक (Armaan Malik) और उनकी दोनों पत्नियां लोगों का ध्यान एक बार फिर खींचने में कामयाब हो गए हैं। पिछले कुछ दिनों से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अरमान की पहली पत्नी तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। पायल की प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच उनकी सौतन कृतिका ने पायल के बेटे चिरायु के व्लॉग में एक बड़ा खुलासा कर दिया है। चीकू की मम्मी का सच अब सामने आ गया है।

दरअसल, हाल ही में घर की साफ- सफाई के दौरान कृतिका के हाथ पायल की प्रेग्नेंसी टेस्ट किट लग गई। ये टेस्ट पॉजिटिव था और कृतिका ने इस प्रूफ को व्लॉग में भी दिखाया और दोनों सौतन बेहद खुश नजर आईं। बता दें, पायल और कृतिका न सिर्फ बेस्ट फ्रेंड्स हैं बल्कि एक-दूसरे को बहनों की तरह मानती हैं। लेकिन कहानी में ट्विस्ट ये है कि पायल की ये प्रेग्नेंसी टेस्ट किट जो पॉजिटिव है, वो पुरानी है जो उन्होंने जुड़वां बच्चों के दौरान यूज की थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें