हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

VIDEO: रोहित- विराट जैसे दिग्गजों से आगे निकले यशस्वी, बन गए नंबर 1 बल्लेबाज

Yashasvi Jaiswal: जायसवाल ने भारत और न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में कई रिकॉर्ड्स को अपने नाम कर लिए हैं। उन्होंने रोहित और विराट को भी कई मामलों में पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट मैच की सीरीज में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं, जहां एक तरफ भारतीय टीम के बल्लेबाज रन बनाने में जूझ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर जायसवाल खूब रन बना रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। वह इस मैच के जरिए एक कैलेंडर ईयर में टेस्ट प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के युवा बल्लेबाज बन गए हैं।

जायसवाल ने साल 2024 में अब तक खेली गई 1315 गेंदों में 1000 रन पूरे किए। इसके अलावा वह 22 साल की उम्र में ऐसा करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में दिलीप वेंगसरकर को पीछे छोड़ दिया है। साथ ही उन्होंने रोहित और विराट को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सरफराज-नीतीश रेड्डी को मिली टीम में जगह

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola