---विज्ञापन---

‘ट्रंप जैसे सिरफिरे आदमी के गले लगने की क्या जरूरत थी’, सुप्रिया श्रीनेत का बीजेपी पर तंज

बजट 2026-27 पर चर्चा के लिए News24 ने आज से ‘बजट मंथन’ कार्यक्रम आयोजित किया है. जिसमें आज सपा नेता फराजुद्दीन किदवई, बीजेपी प्रवक्ता अजय आलोक, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और जाने-माने अर्थशास्त्री शरद कोहली भी शामिल हुए. इस दौरान News24 के एग्जीक्यूटिव एडिटर मानक गुप्ता ने सभी से चर्चा की.

Author Written By: Versha Singh | Updated: Feb 2, 2026 17:04
Share :

Budget Manthan: बजट 2026-27 पर चर्चा के लिए News24 ने आज से ‘बजट मंथन’ कार्यक्रम आयोजित किया है. जिसमें आज सपा नेता फराजुद्दीन किदवई, बीजेपी प्रवक्ता अजय आलोक, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और जाने-माने अर्थशास्त्री शरद कोहली भी शामिल हुए. इस दौरान News24 के एग्जीक्यूटिव एडिटर मानक गुप्ता ने सभी से चर्चा की.

वहीं, सुप्रिया श्रीनेत ने मौजूदा सरकार पर सवाल उठाए. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘हाथ कंगन को आरसी क्या, पढ़े लिखे को फारसी क्या? बड़े दुख के साथ एक घटना का जिक्र करती हूं. यहां पर डेवलपमेंट की बात हो रही है. मल्टीडाइमेंशन पावर्टी की बात हो रही है. यहां पर बात अर्बन डेवलपमेंट की बात हो रही है. इसी नोएडा में 5-6 कि.मी. दूर होगा सेक्टर 150. युवराज मेहता नाम का एक लड़का दो ढाई घंटे अपनी गाड़ी के ऊपर खड़े होकर मदद की गुहार लगाता रहा. उसके पिता ने उसे तिल तिल मरते हुए देखा. यह अर्बन डेवलपमेंट है हमारा? एसडीआरएफ खड़ा रहा, पुलिस खड़ी रही, प्रशासन खड़ा रहा. एक ऐसा गड्ढा था जिसमें भरे पानी में वह लड़का डूब कर मर गया और प्रशासन चुप रहा. ये हर दिन होता है इस देश में.’

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: Feb 02, 2026 04:54 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.