---विज्ञापन---

OnePlus Pad Go 2 Review: खरीदने के पहले देख लें कैसा है OnePlus का टैबलेट? वीडियो में है फुल रिव्यू

OnePlus Pad Go 2 ने मिड-रेंज टैबलेट सेगमेंट में तहलका मचा दिया है! बड़ी स्क्रीन, शानदार बैटरी लाइफ और 5G सपोर्ट के साथ यह टैबलेट आपकी उम्मीदों से भी बेहतर साबित हो सकता है. जानिए क्या इसे खरीदना सच में वर्थ है.

OnePlus Pad Go 2 Review
---विज्ञापन---

OnePlus Pad Go 2 Review: OnePlus Pad Go 2 एक मिड-रेंज एंड्रॉयड टैबलेट है, जिसे दिसंबर 2025 में लॉन्च किया गया था. यह टैबलेट खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो बड़ी स्क्रीन, अच्छी बैटरी लाइफ और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं. यह फिलहाल बड़े ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है.

OnePlus Pad Go 2 का डिस्प्ले

---विज्ञापन---

इस टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत इसका 12.1 इंच का बड़ा डिस्प्ले है, जो 7:5 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है. इससे पढ़ना, वीडियो देखना और मल्टीटास्किंग काफी आरामदायक हो जाती है.  क्वाड स्पीकर सेटअप इसकी ऑडियो क्वालिटी को और बेहतर बनाता है, जिससे मूवी और म्यूजिक का अनुभव अच्छा मिलता है.

OnePlus Pad Go 2 की परफॉर्मेंस

---विज्ञापन---

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 7300-Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम जैसे ब्राउजिंग, ऐप्स चलाना और स्प्लिट-स्क्रीन मल्टीटास्किंग को आसानी से संभाल लेता है. हालांकि, हैवी गेमिंग के दौरान थोड़ा स्लो महसूस हो सकता है.

OnePlus Pad Go 2 की बैटरी

---विज्ञापन---

OnePlus Pad Go 2 में 10,050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में दो दिन तक चल सकती है. वीडियो देखने पर यह करीब 15 घंटे तक साथ देती है. 33W चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है, लेकिन फुल चार्ज होने में लगभग दो घंटे लगते हैं.

इस सीरीज में पहली बार 5G सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे बिना Wi-Fi के भी इंटरनेट इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है और फिलहाल OnePlus की ओर से कोई ऑफिशियल कीबोर्ड एक्सेसरी भी उपलब्ध नहीं है. इसकी कीमत 26,999 रुपये है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- बार-बार नोटिफिकेशन बन गए थे सिरदर्द! इस गैजेट को छोड़ने से बदली जिंदगी, शख्स का चौंकाने वाला खुलासा

First published on: Feb 02, 2026 04:50 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola