MAMTA.jpg

बंगाल में सियासी बवाल, 3 मुस्लिम सांसदों का BJP को झटका, क्यों बनाई दूरी?

बंगाल की सियासत में एक बार फिर बड़ा उलटफेर होने के संकेत मिल रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस से शुरू हुई बगावत अब बीजेपी तक पहुंचती नजर आ रही है. दावा है कि कुछ महीने पहले टीएमसी छोड़कर एनसीपीआई में शामिल हुए 20 सांसदों में से 17 जल्द बीजेपी का दामन थाम सकते हैं.

बंगाल की सियासत में एक बार फिर बड़ा उलटफेर होने के संकेत मिल रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस से शुरू हुई बगावत अब बीजेपी तक पहुंचती नजर आ रही है. दावा है कि कुछ महीने पहले टीएमसी छोड़कर एनसीपीआई में शामिल हुए 20 सांसदों में से 17 जल्द बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. यह दावा एनसीपी सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने किया है. बसुनिया के मुताबिक एनसीपीआई के 20 सांसदों में से 17 ने बीजेपी में शामिल होने की योजना को अंतिम रूप दे दिया है. उनका दावा है कि यह राजनीतिक घटनाक्रम अक्टूबर में दुर्गा पूजा से पहले या फिर उसके बाद हो सकता है. अगर ऐसा होता है तो पश्चिम बंगाल की राजनीति में इसका बड़ा असर देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

दरअसल यह वही सांसद हैं जो पहले टीएमसी के साथ थे. 14 जून को टीएमसी के 20 असंतुष्ट सांसदों ने पार्टी से अलग होकर एनसीपीआई में विलय का ऐलान किया था. इसके साथ ही इन सांसदों ने एनडीए को समर्थन देने की भी बात कही थी. अब इसी समूह के भीतर से 17 सांसदों के बीजेपी में जाने का दावा सामने आया है. बसुनिया ने इस संभावित दल बदल को लेकर एक और बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि अगर 20 में से 2/3 से ज्यादा सांसद एक साथ बीजेपी में जाते हैं तो उन पर दल बदल विरोधी कानून लागू नहीं होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ