---विज्ञापन---

फार्म हाउस में बन रही थी मेरी हत्या की साजिश, चंद्रशेखर आजाद ने लगाए गंभीर आरोप

नगीना लोकसभा सीट से सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के एक बयान से बवाल मच गया है जिसमें उन्होंने अपनी ही हत्या की बात की है. उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि एक फार्म हाउस में उनकी हत्या की योजना बनाई गई थी.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

चंद्रशेखर आजाद के बयान से जुड़ा विवाद

नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने एक वीडियो जारी कर अपनी हत्या की योजना का दावा किया है।

आजाद के अनुसार, उनकी हत्या की योजना एक फार्म हाउस में बनाई गई थी और उनके पास इसकी पुख्ता जानकारी है।

उन्होंने सरकार से इस मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

बाराबंकी घटना से संबंध

यह मामला गोंडा में विनोद साहनी हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने जाते समय बाराबंकी में उनके काफिले को रोके जाने और पथराव की घटना से जुड़ा है।

चंद्रशेखर आजाद ने अपनी हत्या की साजिश का आरोप लगाया है. (फोटो- News24)
---विज्ञापन---

नगीना लोकसभा सीट से सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के एक बयान से बवाल मच गया है जिसमें उन्होंने अपनी ही हत्या की बात की है. उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि एक फार्म हाउस में उनकी हत्या की योजना बनाई गई थी. चंद्रशेखर आजाद का कहना है कि उनके पास इस संबंध में पुख्ता सूचनाओं का स्रोत है और वह यह बात पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहे हैं.

चंद्रशेखर आजाद ने सरकार से इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. उनका कहना है कि जांच के जरिए कथित हत्या के साजिश के साथ-साथ बाराबंकी में हुए हिंसा में शामिल लोगों की भूमिका भी सामने आनी चाहिए. उन्होंने अपने बयान में कहा कि उनके पास जो जानकारी या स्रोत है वह गलत नहीं है. यह पूरा मामला उस घटना से जुड़ा है जब चंद्रशेखर आजाद गोंडा में कारोबारी विनोद साहनी हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे थे. रिपोर्टों के मुताबिक बाराबंकी में पुलिस ने उनके काफिले को रोका. इसी दौरान पुलिस और आजाद के बीच धक्कामुक्की हुई और बाद में उनके काफिले पर पथराव के आरोप भी सामने आए. चंद्रशेखर आजाद ने इसी घटना को अपनी सुरक्षा से जोड़ते हुए गंभीर सवाल उठाए.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 16, 2026 03:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola