हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: जीत के बाद विराट ने किसे लगाया फोन? सामने आई तस्वीर

India vs England: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को वनडे सीरीज में 3-0 से हराया। सीरीज जीतने के बाद स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को फोन पर बात करते हुए देखा गया था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
Virat Kohli

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने मेहमान टीम का 3-0 से सूपड़ा साफ किया। तीसरे मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कमाल की अर्धशतकीय पारी खेलकर चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपने फॉर्म में आने के संकेत भी दे दिए हैं। इस मैच में कोहली ने 52 रनों की पारी खेली थी। वहीं इस मैच को जीतने के बाद जब कप्तान रोहित शर्मा ट्रॉफी लेकर आते हैं, तब उस समय विराट को फोन पर बाते करते हुए देखा गया।

हालांकि, कोहली किससे फोन पर बात कर रहे थे ये पता नहीं चल पाया है लेकिन कई बार मैच के बाद कोहली को अपने परिवार के साथ बातचीत करते हुए देखा जाता है। वहीं, रोहित शर्मा ने भी टीम इंडिया की पुरानी प्रथा को जारी रखते हुए ट्रॉफी युवा खिलाड़ियों को थमाई, जिनको इस सीरीज में पहली बार टीम इंडिया के लिए वनडे क्रिकेट खेलने का मौका मिला।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी….

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola